छेड़खानी में फंसा एक और AAP विधायक, नाम है अमानतुल्लाह खां
आम आदमी पार्टी के एक और विधायक अमानतुल्लाह खां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ताजा मामले में अमानतुल्लाह पर उनके साले की पत्नी ने जामिया नगर थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि अमानतुल्लाह उसे चार साल से परेशान कर रहे थे। इस मामले में विधायक ने पलटवार करते हुए लड़की पर ही सवालिया निशान लगाते हुए पार्टी द्वारा सभी पदों से इस्तीफा दे दिया और कहा है कि उनके साथ ये एक साजिश है।
यूपी में भी विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी, विधेयक पारित
हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्यों के वेतन और भत्ते बढ़ाने सम्बन्धी विधेयक को भी गुरुवार को विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसमें विधायकों की मासिक आमदनी मौजूदा 75 हजार रूपये से बढ़ाकर सवा लाख रूपये करने का प्रावधान है।
'जय हिन्द' से परहेज क्यों?
'जय हिन्द' और 'भारत माता की जय' को मुद्दा बनाया जा रहा है। MIM अध्यक्ष ने भारत माता की जय नहीं बोला तो उन्हें 'देशद्रोही' की संज्ञा दी गई और पार्टी विधायक वारिस पठान को निलंबित कर दिया गया। पठान का तर्क गौर करने लायक है कि आखिर 'जय हिन्द' बोलने का विरोध क्यों? भारत माता की जय करने से किसी को इंकार नहीं होना चाहिए और बतौर इस देश का नागरिक ये उसका अधिकार है। लेकिन माता की जगह अगर 'जय हिन्द' बोला जा रहा है तो उससे परहेज क्यों? क्या 'जय हिन्द' देश की भावनाओं को प्रकट नहीं करता। क्या इस नारे में हमारे देश के लोकतंत्र की महक नहीं है ? अगर है तो इसकी मुखालफत इतनी पुरजोर तरीके से क्यों?
'भारत माता की जय' ना बोलने पर MLA निलंबित
'भारत माता की जय' ना बोलने पर एमआईएम विधायक वारिस पठान को महाराष्ट्र विधानसभा ने निलंबित कर दिया है। मामला राज्यपाल के संबोधन पर चल रही बहस का है। इसी दौरान एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भारत माता की जय ना बोलने का मुद्दा शिवसेना प्रमुख ने उठाया।
आजम के 'अनोखे' गिफ्ट से विधायक, मंत्री हैरान
उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री आजम खां एक बार फिर चर्चा में हैं। आजम ने बजट सत्र के अंतिम दिन विधायकों और सरकार के मंत्रियों को ‘अमेरिकन टूरिस्टर’ कंपनी का स्ट्राली बैग तोहफे में भेजा है।उनके तोहफे का राज बैग के भीतर बंद है। खां ने बैग के अंदर एक झाडू और कलम के साथ-साथ एक चिट्ठी भी रखी है।
आखिरकार रद्द हो गया दौरा 'गोवा टू ब्राजील'
गोवा के मंत्रियों का ब्राजील दौरा शुरू होने से पहले ही विवादों में आने के कारण रद्द हो गया। सरकारी खर्च पर फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने जा रहे गोवा सरकार के छह मंत्री और विधायक विवाद के बाद खुद के खर्च पर जाने के लिए तैयार हुए थे लेकिन अब राज्य सरकार ने दौरे को ही रद्द कर दिया है।
माननीयों ने फिर किया शर्मसार
माननीयों की बेशर्मी इन दिनों अपने चरम पर है। मात्र छह दिनों के भीतर चुने गये प्रतिनिधियों ने देश की जनता के साथ बार-बार धोखा किया है। अभी 13 फरवरी के पेपर स्प्रे कांड की आग ठण्डी भी नहीं हो पाई थी कि राज्यसभा, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर विधान सभा की घटनाओं ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। राज्यसभा में टीडीपी सांसद ने सेक्रेटरी जनरल से धक्का-मुक्की की तथा उनके हाथ से कागज छीनने की कोशिश की। उधर, उत्तर प्रदेश में रालोद के विधायकों और जम्मू कश्मीर विधान सभा में पीडीपी विधायक की करतूत से जमकर हंगामा हुआ। उप्र में चीनी मिल मालिकों के खिलाफ बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने हंगामा किया। इस दौरान आरएलडी विधायकों ने सारी हदें पार करते हुए सदन में ही अपनी शर्ट फाड़ी और हंगामा शुरू कर दिया।
बिन्नी ने केजरीवाल को भ्रष्ट और धोखेबाज कहा
लक्ष्मी नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने गुरुवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कई आरोप लगाए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए भ्रष्टाचारी और धोखेबाज जैसे शब्दों के प्रयोग किए। बिन्नी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल तानाशाह हो गए हैं।