केंद्र की मोदी सरकार ने नई दिल्ली में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय में चार नए सदस्यों की नियुक्ति की है, जिनमें रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी का नाम भी शामिल है। नए सदस्यों का कार्यकाल 26 जुलाई 2020 तक या फिर अगले आदेश तक बना रहेगा।
अमित शाह ने पार्टी का पुनर्गठन किया और अपने विश्वासपात्रों विनय सहस्त्रबुद्धि, कैलाश विजयवर्गीय और एम.जे. अकबर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दीं। शाह ने अच्छे शासन, राज्यों से बेहतर समन्वय और मीडिया संबंधों से संबंधित नये विभागों का गठन किया।