चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने येदियुरप्पा, विपक्ष ने कहा- राज्यपाल का फैसला लोकतंत्र के खिलाफ
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार शाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल है। राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला ने 76 वर्षीय येदियुरप्पा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
श्रीलंका में सत्ता संघर्ष खत्म; यूएनपी नेता विक्रमसिंघे फिर से बने PM
यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने रविवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली इसके साथ ही देश में 51 दिनों से चल रहा सत्ता संघर्ष समाप्त हो गया। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने राजधानी कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में एक सादे समारोह में 69 वर्षीय विक्रमसिंघे को पद की शपथ दिलाई। महिंदा राजपक्षे ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था।
एक दशक बाद मिजोरम में एमएनएफ की सत्ता में वापसी, जोरमथांगा ने सीएम पद की ली शपथ
मिजोरम में 10 वर्षों के कांग्रेस शासन को समाप्त करते हुए मिजो नेशनल फ्रंट प्रमुख जोरमथांगा ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल ने यहां राजभवन में एक समारोह में जोरमथांगा और मंत्रिपरिषद के 11 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जस्टिस रंजन गोगोई बने भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश, न बंगला न कार और न कोई कर्ज
जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को भारत के 46वें प्रधान न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में सुबह 11.45 बजे के करीब उन्हें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। वह सीजेआई बनने वाले पूर्वोत्तर से पहले जज हैं।
दूसरी बार बिना बहुमत के CM बने येदियुरप्पा, कांग्रेस-जेडीएस ने शपथ ग्रहण का किया विरोध
कर्नाटक में तीन दिन की सियासी उठा-पटक के बाद 75साल के बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार सुबह 9.00 बजे दूसरी बार बिना बहुमत के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि उन्होंने दो दिन में बहुमत साबित करने का दावा किया। लेकिन, कांग्रेस ने येदियुरप्पा को महज एक दिन का मुख्यमंत्री बताया।
आधी रात को लगी अदालत: करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आने के एक दिन बाद बुधवार को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता भेजा है। लेकिन कांग्रेस इस मामले को लेकर बुधवार रात सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है जहां तीन सदस्यीय बेंच ने करीब साढ़े चार घंटे की बहस के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।
भाजपा के शाह की राज्यसभा में एंट्री, स्मृति ईरानी ने भी ली शपथ
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। अमित शाह पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं। इससे पहले शाह गुजरात विधानसभा के पांच बार विधायक रहे हैं। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने अमित शाह और स्मृति ईरानी को शपथ दिलाई। शाह ने हिन्दी में तो स्मृति ईरानी ने संस्कृत में शपथ ली।
शपथ लेते ही ईरानी राष्ट्रपति रूहानी बोले- अमेरिका अब भरोसेमंद देश नहीं
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के साथ ही अमेरिका को परमाणु करार तोड़ने के खिलाफ चेतावनी दे दी है। रूहानी ने कहा है कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मसलों पर साथ मिलकर काम करने के लिए भरोसेमंद देश नहीं है।
कोविंद के इस्तीफे के बाद केशरी नाथ फिर से बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को एक बार फिर से बिहार का कार्यवाहक राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केसरी नाथ त्रिपाठी को गुरुवार को यहां राजभवन में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन ने शपथ दिलायी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूसरी बार संभाली पंजाब की कमान, बने सूबे के 26वें सीएम
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई में नई सरकार ने काम काज संभाल लिया है। राज्यपाल वीपी बादनोर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बने अमरिंदर ने दूसरी बार राज्य की बागडोर संभाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।