सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले के तहत आंध्र प्रदेश में जगन रेड्डी की 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने ली शपथ
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के शपथ लेने के नौ दिन बाद राज्य के नए मंत्रिमंडल ने शनिवार को यहां शपथ ली। मंत्रिमंडल में 25 मंत्री शामिल हैं। जगन ने 30 मई को अकेले शपथ ली थी। मंत्रियों के चयन में जगन ने सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा है।
भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में राहुल और रमन सिंह भी रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता वापसी में अहम भूमिका निभाने वाले भूपेश बघेल ने सोमवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शाम 6.20 बजे बघेल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ टी.एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
कमलनाथ बने मप्र. के 18वें मुख्यमंत्री, शपथग्रहण समारोह में राहुल के साथ दिखे 10 दलों के नेता
कमलनाथ ने सोमवार को मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दोपहर 2:30 बजे उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अलावा 10 अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। समारोह की खास बात यह रही कि मंच पर प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर, दिग्विजय सिंह और कैलाश जोशी मौजूद थे।
राजस्थान : अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप-मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान कांग्रेस विधायक दल के नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। वे तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के दौरान सचिन लाल पगड़ी बांधे हुए थे।
सिद्धू का पलटवार; अटलजी दोस्ती का बस लेकर लाहौर गए थे, मोदी ने भी नवाज को बुलाया था
इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के सेना प्रमुख से गले मिलने पर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को एक बार फिर सफाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1999 में खुद दोस्ती का बस लेकर लाहौर गए थे।
इमरान कैबिनेट में 16 मंत्री शामिल, मुशर्रफ के शासनकाल के कई मंत्रियों को मिली जगह
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कार्यभार संभालने के बाद 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में 16 मंत्रियों को शपथ दिलवाई। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 16 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बने कुमारस्वामी, मोदी विरोधी 11 दलों के सुप्रीमो ने साझा किया मंच
एचडी कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें मुख्यमंत्री और कांग्रेस के जी. परमेश्वरा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
मोदी और माणिक की मौजूदगी में बिप्लब ने संभाली त्रिपुरा की कमान
त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद शुक्रवार को विप्लब कुमार देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, त्रिपुरा के निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक सरकार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली। उपमुख्यमंत्री के रूप में जिश्नू देब को शपथ दिलाई गई।
नगालैंड में भी भाजपा गठबंधन की सरकार, चौथी बार CM बने नेफ्यू रियो
नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने गुरुवार को एनडीपीपी के वरिष्ठ नेता नेफ्यू रियो को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। एनडीपीपी ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई है। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी कोहिमा के लोकल ग्राउंड में खुले आसमान में आयोजित किया गया था।
जयराम ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों के साथ ली शपथ
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रिज मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में जयराम ठाकुर ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल ली। ठाकुर के साथ 11 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। जयराम ठाकुर मंडी जिले के पहले ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने हैं। वह सेराज से विधायक हैं।