पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सिरिसेना ने दिलाई शपथ
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब सिरिसेना की पार्टी ने शुक्रवार को रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के हवाले से मीडिया ने यह जानकारी दी।
सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में लगाया गया आपातकाल हटा
श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सीरीसेना ने देश में छह मार्च से लगे अपातकाल को समाप्त कर दिया है। भारत और जापान के आधिकारिक दौरे से शनिवार रात लौटे राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने देश में हालात सामान्य होने के बाद आपातकाल समाप्त करने की घोषणा की। सांप्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में आपातकाल की घोषणा की गई थी।
सांप्रदायिक हिंसा के बाद श्रीलंका में आपातकाल
मस्जिदों और मुसलमानों पर हमले के बाद पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में आपातकाल लगा दिया गया है। ये फैसला वहां की कैबिनेट की एक अहम बैठक में लिया गया है। वहां के सामाजिक सशक्तिकरण मंत्री एसबी दिसानायके ने बताया कि देश के कुछ हिंसों में हिंसा भड़कने के बाद राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना और उनके मंत्रिमंडल ने 10 दिनों के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित करने का फैसला किया।
कुंभ देश को एकजुट करने का प्रयास : मोदी
प्रधानमंत्री ने 'सिंहस्थ घोषणापत्र' जारी करते हुए यहां मौजूद संत महात्माओं से हर वर्ष सात दिवसीय विचार कुंभ को आयोजित करने का आग्रह किया। श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना और पीएम ने उज्जैन के निरोरा गांव में मिलकर घोषणापत्र जारी किया। सिंहस्थ महापर्व-2016 के दौरान उज्जैन के ग्राम निनौरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ के समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिंहस्थ और कुंभ इतने बड़े देश को एकरूपता में समेटने का प्रयास करता है।
श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भंग की संसद
श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेन मैत्रिपाल ने शुक्रवार को संसद भंग कर दी। इसके साथ ही वहां अगस्त में नए संसदीय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मैत्रिपाल ने संसद भंग करने संबंधी अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
श्रीलंका पहुंची स्वराज ने राष्ट्रपति सिरिसेना से की मुलाकात
श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से मुलाकात की। स्वराज यहां पीएम मोदी की यात्रा के दौरे के लिए पृष्ठभूमि तैयार कर रहीं हैं। वह दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता के तीसरे दौर में भी शामिल होंगी। विगत 25 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति सिरिसेना ने सुषमा स्वराज से कहा कि उनका देश पीएम मोदी की अगले हफ्ते होने वाले दौरे के लिए उत्सुक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनका देश भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने के प्रति समर्पित है।
श्रीलंका-भारत के बीच असैन्य परमाणु समझौतों पर सहमति
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना भारत के दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे। अपने पहले विदेशी दौरे पर आए सिरिसेना ने पीएम मोदी से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
राजपक्षे ने चुनावों में मानी हार, खाली किया घर
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के शुरुआती रुझान आ गए हैं और इन रुझानों में महिंदा राजपक्षे हारते नजर आ रहे हैं। रुझान के बाद महिंदा राजपक्षे ने अपनी हार कबूल भी कर ली है। राजपक्षे को मैत्रिपाला सिरिसेना से चुनाव में कड़ी टक्कर मिली थी और ये माना जा रहा था कि राजपक्षे का जीतना मुश्किल है
महिंदा राजपक्षे के सामने वजूद बचाने की चुनौती
लिट्टे पर सैन्य फतह के नायक और श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 2010 में बिना किसी अड़चन के दूसरा कार्यकाल हासिल किया, पर इस सप्ताह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनके सामने वजूद बचाने की चुनौती है क्योंकि इस बार वह जबरदस्त आंतरिक बगावत का सामना कर रहे हैं।
तमिलनाडु: मछुआरों को छुड़ाने के श्रेय पर राजनीति तेज
ये तमिलनाडु की राजनीति में काफी अप्रत्याशित घटना मानी जा रही है। नरेन्द्र मोदी सरकार को कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ी जीत हासिल हुई है। दरअसल, श्रीलंका ने उन पांच मछुआरों को छोड़ दिया है, जिन्हें उसकी एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। पांचों मछुआरों को कोलंबो में भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। एमरसन, पी ऑगस्टस, आर विल्सन, के प्रसाद और जे लैंगलेट को 30 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई गई थी। केन्द्र सरकार की इस जीत से तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टियां बैकफुट पर आती दिख रहीं हैं।