चुनावी मौसम में शुरू हो गया शर्मनाक बोलों का खेल, शामें-सराब-जाम के स्तर तक गई बात
चुनावी बिगुल बजने के साथ ही अनर्गल आरोपों और टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया है। अपने acronym के लिए मशहूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां सपा, राष्ट्रीय जनता दल और बसपा को सराब का नाम दिया तो भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के महज 5 घण्टे के भीतर ही रामपुर से टिकट पाने वाली फिल्म एक्टर और नेता जयाप्रदा को भी शर्मनाक टिप्पणी का सामना करना पड़ा।
82 करोड़ की आय के साथ समाजवादी पार्टी बनी सबसे अमीर क्षेत्रीय दल
एडीआर की मानें तो देश के 32 क्षेत्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2016-17 में 321.03 करोड़ रूपये कमाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 82.76 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ समाजवादी पार्टी शीर्ष पर रही। सपा की कमाई 32 दलों की कुल कमाई का 25.78 प्रतिशत रही।
ADR की रिपोर्ट : क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी सबसे अमीर
इस देश में राजनीतिक दलों के पास पैसे की कोई कमी नहीं है फिर चाहे राष्ट्रीय दल हों या क्षेत्रीय। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की कुल संपत्ति 635 करोड़ रुपये की है जो कि किसी भी क्षेत्रीय पार्टी की तुलना में सबसे ज्यादा है।
बुरे समय में अपनों और परायों के बीच का भेद अब जान पा रहें हैं अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा की घड़ी में अपने और गैरों के बीच के भेद को भी जाहिर किया। उनका इशारा पार्टी छोड़ कर गए नेताओं की तरफ था।
भाजपा के मुख्तार बोले - वंदे मातरम को ना गाना देशद्रोह नहीं
केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने अपनी पार्टी लाइन से इतर बयान देकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर मची तकरार के बीच कहा है कि वंदे मातरम गाना या ना गाना किसी की व्यक्तिगत पसंदगी की बात होनी चाहिए और जो नहीं गाता उसे देशद्रोही करार नहीं दिया जाना चाहिए।
बुलंदशहर में दरिंदगी: सपा का सवाल- क्या यही है रामराज?
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। प्रदेश में रोज लूटपाट, हत्या और बलात्कार जैसे संगीन मामले प्रकाश में आ रहे हैं। सरकार बदल गई है लेकिन अपराधियों के हौसले पस्त अब भी नहीं हो पाए हैं। बुधवार रात जो कुछ हुआ वो तकरीबन 10 महीने पहले हुए बुलंदशहर कांड की याद करा गया। यहां जेवर-बुलदंशहर हाईवे से जा रहे परिवार के साथ दरिंदगी हुई। अब इस मसले पर राजनीतिक बयानबाजी और सवाल जवाब का खेल शुरु हो गया है। सपा ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि क्या यही है रामराज्य?
योगीराज : यूपी विधानसभा में सत्र शुरू होते ही क्यों बरपा हंगामा?
उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के पहले सत्र का आगाज विपक्षी दलों के भारी हंगामे के साथ शुरू हुआ। सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण जैसे ही शुरू हुआ, सपा और बसपा के विधायकों ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जब नारेबाजी से बात नहीं बनी तो कुछ विपक्षी सदस्यों ने सीटी बजाई और कागज की गेंद बना-बनाकर राज्यपाल राम नाईक की तरफ फेंकने लगे। बड़ा ही अजीव दृश्य था सदन का।
ईवीएम पर EC के साथ ऑल पार्टी मीटिंग आज, मुलायम को भी आई ठप्पे की याद
ईवीएम टेम्परिंग को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक जारी है। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता शामिल है। बैठक में 7 राष्ट्रीय स्तर और 49 राज्य स्तर के दलों को बुलाया गया है। चुनाव आयोग का कहना है कि हम पार्टियों को भरोसा दिलाएंगे कि ईवीएम पूरी तरह से टेम्पर प्रूफ हैं। आयोग इस महीने के अंत तक हैकॉथॉन की तारीख भी तय कर सकता है।
'मीर जाफरों' के आरोप साबित हुए तो आजम तैयार हैं मौत की सजा पाने को
वक्फ बोर्ड में जालसाजी और गड़बड़ी की तोहमत से गुस्साए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने चुनौती दी है कि अगर वो दोषी साबित होते हैं तो उन्हें मृत्यु दण्ड दिया जाए। आजम यहां पर हज व वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा और शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद के आरोपों पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर आजम ने कहा कि ये दोनों ही वर्तमान समय के मीर जाफर हैं।
भाजपा की 'विचित्र' जीत और सपा की 'विचित्र' हार से हैरान मुलायम
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की हार पर विश्लेषण और कारणों पर चर्चा जोरों पर है। इस अप्रत्यशित हार से (सपा) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव काफी व्यथित हैं। उन्हें अपनी पार्टी की हार और भारतीय जनता पार्टी की जीत 'विचित्र' लग रही है। हालांकि उन्होंने हार के लिए किसी को खासतौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है पर ठीकरा गठबंधन के सिर फोड़ दिया है।