रामगोपाल की एंट्री के बाद अमर को अपनी एक्जिट का इंतजार
रामगोपाल यादव की समाजवादी पार्टी में एंट्री अमर सिंह के लिए एक्जिट का कारण बन सकती है। ऐसा सपा सांसद अमर सिंह खुद मानते हैं। गुरुवार सुबह बदले हालात के बाद अमर सिंह ने इस पूरे मसले पर अपना कष्ट जाहिर किया। मुलायम सिंह का बयान जारी होने के बाद अमर सिंह ने कहा, 'यह उनकी पार्टी है। वे अपनी इच्छा से किसी को कभी निष्कासित या वापस बुला सकते हैं।' अमर सिंह ने कहा कि वह इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि रामगोपाल परिवार के अंदर के आदमी हैं।
मथुरा रैली में बोले शाह-गुंडों की पार्टी को सत्ता से बाहर करे जनता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उप्र के चाचा-भतीजे की जोड़ी के खिलाफ खूब आग उबला। चाचा शिवपाल और भतीजा यानी प्रदेश के सीएम अखिलेश पर शाह ने अपने ही लोगों को लूटने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से गुंडों की पार्टी सपा और भ्रष्टाचार की पोषक बसपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
ना 7RCR, ना एकात्म बल्कि ये है अब पीएम के आवास का नया पता
प्रधानमंत्री के सरकारी आवास का पता बदल गया है। अब ना तो इसे 7 RCR के तौर पर जाना जाएगा, ना एकात्म मार्ग के नाम से बल्कि नया नाम होगा 7 LKM यानी लोक कल्याण मार्ग। एनडीएमसी की बुधवार को हुई मीटिंग में इस पर सहमति बनी।
तीन दिन में अखिलेश को तीसरा झटका, अमर सिंह सपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
अब तक पारिवारिक कलह के सूत्रधार माने जा रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह को सपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर लिया गया है। हाल ही में मुलायम परिवार में मचे घमासान के दौरान अखिलेश ने अमर सिंह को अपना अंकल बोलने तक से इनकार कर दिया था। कुछ दिन पहले तक बाहरी माने जाने वाले अमर सिंह को खुद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह ने नई जिम्मेदारी दी है।
स्वामी के विवादित बोल को कांग्रेस ने बताया 'सड़कछाप'
राज्यसभा में मनोनीत सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी ने गुरुवार को फिर कुछ विवादित टिप्पणियां कर संसद में हंगामा मचा दिया। उनके विवादित बोल पर कांग्रेस सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई और उनके बयान को सड़कछाप तक कह डाला।
कीर्ति आजाद का DDCA में फर्जीवाड़े का आरोप
पार्टी आलाकमान के सख्त निर्देश के बावजूद आखिरकार भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने डीडीसीए में व्यापत घोटाले को लेकर प्रेस वार्ता कर अरुण जेटली पर निशाना साधा। उन्होंने डीडीसीए में आर्थिक भ्रष्टाचार को लेकर कई दावे किए। भाजपा सांसद ने विकिलीक्स फॉर इंडिया और सन स्टार अखबार की ओर से तैयार एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो दिखाया। जिसमें दावा किया गया कि कंपनियों का भुगतान चेक से न कर कैश में किया गया जो भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है।
पीएम, मंत्री और सांसदों का वेतन बढ़ाने की तैयारी
दिल्ली सरकार द्वारा विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री का वेतन बढ़ाने संबंधी बिल विधानसभा से पारित करने के बाद मोदी सरकार भी प्रधानमंत्री, मंत्री और सांसदों का वेतन बढ़ाने पर विचार कर रही है। केंद्र का मानना है कि इन लोगों का वेतन सरकार के कैबिनेट स्तर के सचिव की तुलना में अधिक होना चाहिए। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने के बाद सचिवों का वेतन पीएम, केंद्रीय मंत्री और सांसदों से ज्यादा हो जाएगा। तय किया जा रहा है कि भविष्य में जब भी वेतन आयोग लागू किया जाए तो यह वेतन स्वत: ही बढ़ जाए।
सोनिया की फटकार से आहत थरूर का छलका दर्द
कांग्रेस सांसद ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखते हुए अपने दिल का दर्द बयान किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी उनके काम को सराहती नहीं है। गौरतलब है कि थरूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई बार तारीफ करने को लेकर पार्टी के भीतर काफी आलोचना झेल चुके हैं। शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे कड़े पत्र में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने उनके कामों की कभी सराहना नहीं की। थरूर ने कहा कि मीडिया में इस बात को लेकर खबरें थीं कि सोनिया गांधी ने उन्हें संसद में प्रदर्शन करने के पार्टी के स्टैंड के खिलाफ बोलने को लेकर फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी ऐसा नहीं किया।
भारत को कोहिनूर वापस करो: ब्रिटिश सांसद
भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज ने ब्रिटेन को मशहूर कोहीनूर हीरा भारत को लौटाने को कहा है। इससे पहले शशि थरूर ने 'ब्रिटिश हुकूमत द्वारा 200 साल तक भारत को लूटने' की बात करते हुए ब्रिटेन से इसका मुआवजा मांगा था।
'बिहार में वोटरों को लुभाएंगी भाजपा की साड़ियां'
इसी वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अब तक चुनावों की तारिख पर मुहर नहीं लगी है लेकिन इससे इतर सियासी हलचल तेज है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच जदयू ने भाजपा की चुनाव पूर्व प्लानिंग का खुलासा किया है।