बिहार में लोकसभा की 6 सीटों पर लड़ेगी रामविलास की लोजपा, भाजपा-जेडीयू के हिस्से 17-17 सीट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर, जबकि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
मिशन 2019 : बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधनों में खींचतान
बिहार में मिशन 2019 को लेकर सियासी हलचल बेहद तेज़ है। बाहर से सबकुछ शांत दिख रहा है लेकिन अंदरखाने हर बड़ा नेता अपनी चालें चल रहा है। 40 लोकसभा सीटों के लिए यहां की राजनीति में लड़ाई उन्नीस-बीस की है। लेकिन हर दल अपनी चाल से सामने वाले को मात देने की कोशिश में जुटा है।
तमिलनाडु में 41 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके से सीटों का समझौता होने के बाद कांग्रेस राज्य की 234 विधानसभा सीटों में से 41 पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई को चुनाव के बाद डीएमके-कांग्रेस गठबंधन राज्य में सरकार बनाने में कामयाब होंगे।
बिहार में भाजपा 160, बाकी 83 पर लड़ेंगे घटक
भाजपा ने कई दिनों की माथापच्ची के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया। राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से भाजपा 160 पर चुनाव लड़ेगी। शेष 83 सीटें पार्टी ने अपने तीन सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं।
शिवसेना से अब नाता तोड़ो : महाराष्ट्र भाजपा
महाराष्ट्र भाजपा में शिवसेना के साथ 25 साल पुराना गठबंधन तोड़ने की मांग उठने लगी है। विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मधु चव्हाण ने यह मुद्दा उठाकर सियासी गलियारे में सनसनी फैला दी। हालांकि प्रदेश के नेताओं ने 'भले-बुरे दिनों के साथ' का वास्ता देते हुए उनका यह प्रस्ताव मानने से इनकार कर दिया। लेकिन कार्यकर्ताओं की भावनाएं भाजपा के आला नेताओं तक पहुंचाने का आश्वासन जरूर दिया है।
महाराष्ट्र चुनाव: NCP ने कांग्रेस से मांगी आधी सीटें
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि अगर बराबर-बराबर सीटों के बंटवारे की उसकी मांग नहीं मानी गई तो वह सभी 288 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी में 26:22 का फार्मूला
लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और एनसीपी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां 26-22 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ने के लिए सहमत हो गई हैं। इसके तहत महाराष्ट्र में कांग्रेस 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि शरद पवार की पार्टी एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।