भारत का राजनीतिक इतिहास
राज करने अथवा राज चलाने सम्बन्धी नीति को 'राजनीति' कहा जाता है। स्पष्ट है कि राज करने या चलाने जैसी अति संवेदनशील एवं गम्भीर जिम्मेदारी के लिए इस पेशे में शामिल व्यक्ति को अत्यधिक योग्य, दक्ष, ईमानदार तथा कुशल नेतृत्व प्रदान कर पाने की क्षमता रखने वाला व्यक्ति होना चाहिए। त्रेतायुग में अर्थात भगवान राम के काल के हजारों वर्ष पूर्व से लेकर आजादी से पहले और फिर आजादी के बाद की भारतीय राजनीति ऐसे दिग्गज राजा और राजनेताओं से अटा पड़ा है।
नेताजी की हत्या में नेहरू का हाथ था: स्वामी
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या रूस में स्टालिन ने कराई थी और इसमें जवाहर लाल नेहरू का हाथ था। उन्होंने वादा किया कि अगली बार नेताजी की जयंती पर वह मेरठ आएंगे तो अपने साथ इससे जुड़े दस्तावेज और फाइलें लेकर आएंगे। स्वामी ने यह भी कहा है कि सुनंदा पुष्कर की हत्या की गई है और इस मामले में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से भी पूछताछ होनी चाहिए।