रघुवर के राज में क्रॉस जिहाद का सच
अब तरक़्क़ी के तर्क बदल चुके हैं। खेतों में फसल आयी है यीशु के आशीर्वाद से। अब महाजनों से मतलब नहीं। और शायद, जुमले वाली उस व्यवस्था से भी नहीं। सरकार से जितना मिल जाये, नही मिलने का अफसोस नहीं और मिलने का अभिमान नहीं। खलिहानों से खुशियां आतीं हैं और उन खलिहानों को भरनेवाला बोंगा, वनदेवता या रघुकुल के श्रीरामचन्द्र नहीं-- ऐसा धर्मांतरित आदिवासी मानते हैं। ज़िन्दगी में चमत्कार बाइबिल ने किया है तो इस लोक आस्था को आप भी स्वीकार कीजिये।
थरूर बोले अगर BJP जीती तो भारत बनेगा हिन्दू पाकिस्तान, पात्रा ने दिया ये जवाब!
अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चित कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनकी टिप्पणी से भाजपा की त्योरियां चढ़ गईं हैं और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने को कहा है।
यूपी में कौन ज्यादा चिल्ला रहा है हिन्दू-मुस्लिम?
अचानक उत्तर प्रदेश का चुनावी मुद्दा विकास से सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की तरफ जाता दिखने लगा है। बीजेपी के ठंडे बक्से से निकलकर विनय कटियार जोश में राम मंदिर निर्माण की बात करने लगे हैं। योगी आदित्यनाथ की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जोशीली सभाएं जमकर होने लगीं। ऐसा दिखने लगा कि जैसे भारतीय जनता पार्टी ने अपने भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं को आगे कर दिया है। तो क्या सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही हिन्दू-हिन्दू चिल्लाती है? क्या भारतीय राजनीति के सांप्रदायिक बनाने का पूरा जिम्मा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर ही जाता है?
सेक्युलर कौम vs विकास की अफीम
बताइए भारत जैसे देश से पूरी सेक्युलर कौम ही खत्म हो रही थी। क्या हिंदू, क्या मुसलमां। सब बौरा गए थे। सबने विकास की अफीम चाट ली है। सबको लगता है कि तरक्की मिले, जेब में रकम आए। अच्छे से जी लें। अरे इससे क्या होगा अगर भारत में हिंदू, मुसलमान की बात ही होनी बंद हो जाए।