पांच राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान
कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक के अनुसार, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दे दी है।
लोकसभा चुनाव 2019 : अंतिम चरण 59 सीटों पर हुए चुनाव में 64 प्रतिशत मतदान, नतीजा 23 को
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में रविवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर संपन्न हुए चुनाव में 64.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आगामी 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
CM की रेस : गुजरात में स्मृति ईरानी तो हिमाचल में नड्डा सबसे आगे
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर अटकलें तेज हैं। गुजरात में सीटें कम होने की वजह से नए नामों पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात में जहां स्मृति ईरानी का नाम जोर-शोर से चल रहा है वहीं हिमाचल में धूमल के हार जाने से जेपी नड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है।
राहुल बोले- प्रधानमंत्री को है क्रेडिबलिटी प्रॉब्लम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात फतह को विकास की जीत बताने वाले बयान के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान दिया है। निशाने पर वही विकास है जिसको भाजपा जीत का सेहरा पहना रही है। राहुल के मुताबिक प्रधानमंत्री को क्रेडिबिलटी प्रॉब्लम यानी विश्वसनीयता की समस्या है।
एग्जिट पोल में मोदी लहर बरकरार : गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा का परचम
गुजरात में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ खबरिया चैनलों पर एग्जिट पोल दिखाने की होड़ मच गई। तमाम एग्जिट पोल में जहां हिमाचल में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं गुजरात में भी कमोवेश पिछले चुनाव के आंकड़ों के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। दोनों राज्यों के लिए मतगणना आगामी 18 दिसंबर को होगी।
जानिए! हिमाचल प्रदेश सरकार 2012-17 और मंत्रिमंडल की पूरी जानकारी
हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। सन् 1950 में इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 जून 1971 को भारत का 18वां राज्य बना दिया गया।
2014 में नरेंद्र मोदी को समर्थन देना मेरी भूल थी : अरूण शौरी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हिमाचल प्रदेश के कसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में शौरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को समर्थन देना उनकी भूल थी। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शौरी ने नोटबंदी को कालेधन को सफेद करने वाला देश का सबसे बड़ा घोटाला बता चुके हैं।
CBI चार्जशीट पर बोले वीरभद्र- ये धूमल और अनुराग ठाकुर की चाल
आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की चार्जशीट को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की साजिश करार दिया है। उन्होंने इसका आरोप हिमाचल के दो कद्दावर नेताओं पीके धूमल और अनुराग ठाकुर पर लगाया है। वीरभद्र ने कहा कि उन्हें फंसाने की चाल इन्हीं दो नेताओं ने की है। उन्होंने कहा-सोची समझी साजिश के तहत उन पर ये केस दर्ज किया गया है।हिमाचल के हमीरपुर दौरे पर गए सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी तो लड़ाई शुरू हुई है।
HP: चार घंटे लंबे भाषण में CM वीरभद्र ने की बेरोजगारों और किसानों को राहत देने की बात
शु्क्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वित्तिय वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया। खास बात ये रही कि 82 साल के वीरभद्र सिंह ने करीब साढ़े चार घंटे का संभवत: सबसे लंबा बजट भाषण बिना किसी ब्रेक के दिया। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं एवं योजनाओं की घोषणा की। विपक्ष को शेर के माध्यम से अपने स्वास्थ्य का हाल भी बताया। कहा- मेरा यह अंदाज जमाने को खलता है, इतनी मुश्किल सहकर भी ये सीधा कैसे चलता है।
मोदी जी आपने HP की 'HAT' उतार दी
जुमलेबाजी के रंग ढंग में बसने की कोशिश इन दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी खूब कर रहें हैं। वो मोदी की उसी कला का इस्तेमाल कर रहें हैं जो लोग सुनना पसंद करते हैं और उनके बारे में बतियाना भी उन्हें अच्छा लग रहा है। राहुल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में थे। यहां उन्होंने पीएम पर हैट- यानी हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर और टूरिज्म को तहस नहस करने का आरोप लगाया।