जयराम ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों के साथ ली शपथ
हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रिज मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में जयराम ठाकुर ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल ली। ठाकुर के साथ 11 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। जयराम ठाकुर मंडी जिले के पहले ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने हैं। वह सेराज से विधायक हैं।
PM मोदी ने हिमाचल में भरी हुंकार, कहा- कोई पंजा अब नहीं लूट सकता देश की तिजोरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में कहा कि हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसामान्य का गुस्सा फूट पड़ा है। हिमाचल की जनता ने फैसला कर लिया है और शायद इसीलिए कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है। यह एकतरफा चुनाव है जिसमें कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है। कोई पंजा अब देश की तिजोरी नहीं लूट सकता।
नोटबंदी की वर्षगांठ पर बेनामी संपत्तियों पर सर्जिकल स्ट्राइक के PM मोदी ने दिए संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेनामी संपत्तियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का संकेत देते हुए कहा है कि कांग्रेस इसकी आशंका में चिंतित नजर आ रही है क्योंकि सरकार की इस कड़ी कार्रवाई में उसके नेताओं की संपत्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। शनिवार को हिमाचल के कांगड़ा और मंडी में आयोजित चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को लताड़ लगाई।
हिमाचल और गुजरात में वीवीपैट का होगा इस्तेमाल, EC ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (मुख्य कार्यकारी अधिकारियों) को सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों के अनिवार्य उपयोग के लिए विस्तृत निर्देश भेजे हैं और इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में पेपर स्लिप की गिनती के निर्देश दिए हैं।
हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित, गुजरात की घोषणा नहीं होने पर गरमाई राजनीति
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए चुनाव एक चरण में 9 नवम्बर को होगा और मतगणना 18 दिसम्बर को होगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा नहीं कही गई। इसको लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर किया जा रहा है क्योंकि पीएम 16 अक्टूबर को गुजरात जाने वाले हैं।