झारखंड में फिर से सोरेन की सत्ता, विपक्षी एकता के बीच हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लिए तीन अहम फैसले
झारखंड में सोरेन की सत्ता फिर से लौट आई है। झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
झारखंड में भी भाजपा ने गंवाई सत्ता, सीएम रघुबर तक नहीं बचा पाए अपनी सीट, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत
झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक और हार का सामना करना पड़ा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर 81 सीटों वाले विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
झारखंड एग्जिट पोल रिजल्ट 2019 : भाजपा बहुमत से दूर; RSS के आंतरिक सर्वे में भी भाजपा हुई फेल
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में कराया गया मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो की सरकार बनती दिख रही है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है।
आदिवासियों से मोदी झूठ बोल रहें हैं - झामुमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर राज्य में आदिवासियों की जमीन पर उनके अधिकार के बारे में सच ना बताने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों ने जनजातीय लोगों से वादा किया था कि उनके भूमि अधिकारों की रक्षा की जाएगी, लेकिन इसके विपरीत दो भूमि अधिनियमों में बदलाव के लिए एक ऑर्डिनेंस यानी अध्यादेश लाया गया है।
सीएम की हूटिंग संघीय ढांचे पर चोट- सोरेन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में एक बार फिर प्रदेश सरकार के मुखिया को हूटिंग का सामना करना पड़ा है। बीते दिनों हरियाणा के सीएम इसका शिकार हुए तो गुरुवार को झारखंड के सीएम को इसका सामना करना पड़ा।