शौरी और सिन्हा ने लगाया बड़ा आरोप; कहा- राफेल घोटाले में मोदी व्यक्तिगत रूप से शामिल
राफेल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'व्यक्तिगत संलिप्तता' का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा खरीद के सभी नियमों को ताक पर रखकर सौदे को एकतरफा तरीके से अंतिम रूप दिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है।
PM मोदी के वार पर यशवंत सिन्हा का पलटवार, बोले- डर और डेमोक्रेसी एक साथ नहीं चलते
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। एक पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना दुर्योधन और दुशासन से कर डाली। सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि उन्हें संसदीय लोकतंत्र की महान परंपरा को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। डर और डेमोक्रेसी एक साथ नहीं चलते।