मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद और ज्यादा मजबूत हुई भाजपा : शाह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से काम किया है और उससे लोगों को जिस तरह से फायदा हुआ है, उससे पार्टी और ज्यादा मजबूत हुई है।
भाजपा मुख्यालय का पता बदला, 6 दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नए दफ्तर का PM मोदी ने किया उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय का पता बदल गया है। यह मुख्यालय अशोक रोड से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस नए पार्टी मुख्यालय का उद्धाटन किया। पार्टी के नए मुख्यालय का पता 6 दीन दयाल उपाध्याय मार्ग हो गया है।
शाह ने मणिक सरकार को दी चुनौती, कहा- इस बार मुकाबला भाजपा से है, हिंसा से नहीं डरते
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) को पराजित करने के लिए इस बार पूरा जोर लगा दिया है। अमित शाह ने चुनावी रैली के दौरान माकपा की माणिक सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा यहां सीपीएम की चुनावी हिंसा से नहीं डरती।
इशारों-इशारों में शाह ने नायडू और उद्धव को बताया- भाजपा है क्या?
राज्यसभा में अपने पहले संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संकेतों भी ही NDA के सहयोगी घटकों को पार्टी के रसूख का एहसास करा दिया। हालांकि हमला विपक्ष में बैठी कांग्रेस पर था लेकिन शब्दबाण से वो भी नहीं बच पाए जो इन दिनों भाजपा से दूरी बनाने को लेकर बयानबाजी कर रहें हैं।
प्रकाश राज ने मोदी-शाह-हेगड़े के हिन्दू होने पर खड़े किये सवाल
मोदी सरकार, भाजपा नेतृत्व, अनंत हेगड़े एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बोलने वाले समूहों पर निशाना साधते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अनंत हेगड़े के हिन्दू होने पर ही सवाल उठा दिया है। उन्होंने कहा कि किसी धर्म को धरती से खत्म करने की बात करने वाला या उसका समर्थन करने वाला हिन्दू कैसे हो सकता है।
शाह का एक फोन कॉल और टल गया 'संकट', नितिन पटेल ने संभाला वित्त मंत्रालय का कार्यभार
गुजरात में सरकार गठन के बाद से नाराज चल रहे उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल को भाजपा के संकटमोचक ने मना लिया है। संकटमोचक हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। जिन्होंने एक फोन कर वायदा किया कि उनके पोर्टफोलियो के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। इसके बाद ही उन्होंने अपने अपना कार्यभार संभाल लिया।
तो महासंपर्क अभियान के जरिए शाह देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र!
गुजरात चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिेए नाक का सबब हैं तो कांग्रेस यहां अपनी खोई जमीन हथियाने की गरज से दस्तक दे रही है। दोनों ही अपने अंदाज में चुनावी समर में दांव लगा रहें हैं। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने डोर टू डोर कैंपेनिंग का जरिया ढूंढ निकाला है। नाम दिया है गुजरात गौरव महासंपर्क अभियान का।
अगर भाजपा 'वन मैन शो' और 'टू मैन आर्मी' बनी रही तो विनाश तय : शत्रु
भाजपा सांसद और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सख्त निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर तभी खरा उतर सकती है जब पार्टी ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’ के खांचे से बाहर निकलेगी।
अमित शाह ने किया ऐलान; हिमाचल में भाजपा सत्ता में आई तो प्रेम कुमार धूमल होंगे मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश चुनाव में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नाम का ऐलान किया। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वीरभद्र सिंह को अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था।
अमित शाह और मुख्तार के खिलाफ लखनऊ में मानहानि का मुकदमा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानहानि का केस दायर किया गया है। दायर किए गए इस मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने 4 नवबंर की तारीख तय की है।