राष्ट्रपति चुनाव की गहमागहमी हुई तेज, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे से बंद कमरे में मिले अमित शाह
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेकैंया नायडू ने कहा है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार की घोषणा 23 जून से पहले कर दी जाएगी। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसी सिलसिले में आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से बंद कमरे में मुलाकात की।
शाह की हुंकार; डरा-धमका कर भाजपा को नहीं रोक सकती माकपा
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए सत्तारुढ़ माकपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस तरह से डरा-धमका कर प्रदेश में पार्टी के बढ़ते जनाधार को वामपंथी दल नहीं रोक सकते। शाह ने कहा कि यह शर्म की बात है कि सर्वाधिक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं कन्नूर में हुईं जो मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन का गृह जनपद है।
शाह ने की भविष्यवाणी : भारी मतों से जीतेंगे 2019 का चुनाव भी
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 में होने वाले आम चुनाव में 2014 के चुनावों की तुलना में अधिक अंतर से जीत हासिल करेगी। अशांत कश्मीर के बारे में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम कश्मीर में स्थिति को काबू में लाएंगे। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लोग भाजपा और नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं।
नक्सलबाड़ी में अमित शाह ने भरी हुंकार; कहा- पश्चिम बंगाल में खिलकर रहेगा कमल
2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी में 'बूथ चलो' अभियान की शुरुआत की। पार्टी अध्यक्ष अपने तीन दिवसीय बंगाल यात्रा के तहत पहले दिन नक्सलबाड़ी पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती जानने के लिए भाजपा सदस्यों के साथ बैठक की।
'BJP का स्वर्णकाल तब जब लहरेगा पंचायत से संसद तक भगवा'
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि भाजपा का स्वर्णिम काल अभी नहीं आया है। भाजपा केंद्र की सत्ता के अलावा अभी सिर्फ 13 राज्यों में ही शासन कर रही है। हमारी कल्पना है कि देश के हर प्रदेश में हमारी सरकार हो। एनडीए में 31 दल शामिल हो चुके हैं। 2019 में फिर हमें नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। पंचायत से संसद तक हर स्तर पर सत्ता में भाजपा की भागीदारी हमारा लक्ष्य है। जिस दिन ऐसा होगा वह दिन भाजपा का स्वर्ण काल होगा।