राज्यसभा चुनाव 2020 : अप्रैल महीने में खाली हो रहीं 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान
राज्यसभा के 55 सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म होगा। चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में खाली हो रही इन सीटों के लिए मंगलवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 26 मार्च को बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा। इसी दिन शाम को 5 बजे नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।
आंध्र के बाद पश्चिम बंगाल की ममता ने भी CBI के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, भाजपा ने किया पटलवार
आंध्र प्रदेश की नायडू के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को राज्य में छापे मारने या जांच करने के लिए दी गई सामान्य रजामंदी को वापस ले ली। राज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुजरात को पछाड़ा इज ऑफ डूइंग बिजनेस में आन्ध्र प्रदेश अव्वल
आन्ध्र प्रदेश ने अप्रत्याशित रूप से केन्द्र द्वारा गठित ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’सूचकांक के तीसरे संस्करण में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। खास बात ये है कि इस रैंकिंग में गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए आंध्र प्रदेश ने बाजी मारी है।
आंध्र प्रदेश को स्पेशल स्टेटस पर जेटली की 'ना' के बाद टीडीपी ने मोदी सरकार से तोड़ा नाता
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अरुण जेटली के खारिज करने के बाद तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नेप्रेस कांफ्रेस कर भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र की एनडीए सरकार से अलग होने का अपना फरमान सुना दिया।
आंध्र प्रदेश को स्पेशल पैकेज के बहाने गुंटुर में भाजपा को घेरेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश को स्पेशल पैकेज के बहाने विपक्षी दलों को फिर से एकजुट करने की एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। कांग्रेस ने तमाम दलों को संदेश दिया कि करुणानिधि के जन्मदिन आयोजन के बाद अगले ही दिन (रविवार 4 जून 2017) आंध्र प्रदेश के गुंटुर में पूरा विपक्ष एकजुट होकर पहुंचे। कांग्रेस की ओर आयोजित इस रैली में लगभग 12 विपक्षी दलों के पहुंचने की बात कही जा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से रैली को संबोधित करेंगे।