देखिए! प्रधान सेवक की बात के.के. पांडेय के साथ, एपिसोड-4 : राफेल सौदा विवाद
'प्रधानसेवक की बात' की चौथी कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण किशोर पांडेय (के.के.पांडेय) ने राफेल विमान सौदे को लेकर मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं और प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी से इसपर स्पष्टीकरण देने की मांग की है।
प्रधानमंत्री जी! जिस शख्स पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है उसे राफेल का ठेका क्यों दिलाया : राहुल
मध्य प्रदेश के रीवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मैं मोदी जी को चुनौती देता हूं कि वे युवाओं को इस सवाल का जवाब दें कि जिस व्यक्ति पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है उसे आपने राफेल हवाई जहाज का ठेका क्यों दिया?
अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड के खिलाफ किया 5,000 करोड़ रुपये का मानहानि केस
अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की कंपनियों ने कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5,000 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने दावा किया है कि अखबार में राफेल विमान सौदे को लेकर प्रकाशित एक लेख मानहानिकारक और अपमानजनक है।
अनिल अंबानी ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, कहा- राफेल सौदे पर आपकी जानकारी गलत
रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखकर राफेल डील मामले को लेकर जबरदस्त प्रहार किया है। अंबानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिना किसी जानकारी के दिशाहीन और दुर्भावना से प्रेरित होकर राफेल मुद्दे पर टिप्पणी कर रही है।
राफेल सौदे को लेकर अनिल अंबानी ने गुजरात चुनावों से ऐन पहले लिखा था राहुल को एक खत!
राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमने-सामने है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर इस सौदे में हुई संदेहास्पद डील की चर्चा कर चुके हैं। अब इसी सौदे को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी का एक राहुल गांधी को लिखा खत सामने आया है। यह पत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन लिखा गया था।
अनिल अंबानी ने आप के संजय सिंह पर ठोका 5000 करोड़ का मानहानि केस, सांसद बोले- नहीं चलेगी बंदर घुड़की
राफेल डील पर पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप के बीच देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। अनिल अंबानी का आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर संजय सिंह उनकी कंपनी को राफेल डील में खींचा था।