राफेल : प्रशांत भूषण, अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की पुनर्विचार याचिका
2015 के राफेल सौदे की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली अपनी याचिका खारिज होने के बाद पूर्व मंत्री अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा के साथ वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर कर फैसले की समीक्षा की मांग की है।
शौरी और सिन्हा ने लगाया बड़ा आरोप; कहा- राफेल घोटाले में मोदी व्यक्तिगत रूप से शामिल
राफेल लड़ाकू विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'व्यक्तिगत संलिप्तता' का आरोप लगाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा खरीद के सभी नियमों को ताक पर रखकर सौदे को एकतरफा तरीके से अंतिम रूप दिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया है।
अपनों से घिरी मोदीनॉमिक्स
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार एक बार फिर चरमराती भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश की आर्थिक सेहत ठीक नहीं हैं। भाजपा और आरएसएस के अंदर से ही कई आवाजें उठी हैं जिसमें यशवंत सिन्हा, सुब्रमण्यम स्वामी, एस. गुरुमूर्ति, मोहन भागवत आदि शामिल हैं।
2014 में नरेंद्र मोदी को समर्थन देना मेरी भूल थी : अरूण शौरी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हिमाचल प्रदेश के कसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में शौरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को समर्थन देना उनकी भूल थी। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शौरी ने नोटबंदी को कालेधन को सफेद करने वाला देश का सबसे बड़ा घोटाला बता चुके हैं।
अब शौरी ने विकास की गति और सरकार पर किया वार, बोले- सरकार सच सुनने को नहीं तैयार
एनडीए सरकार की आर्थिक नीतियों पर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लगातार सवाल खड़े कर रहें हैं। यशवंत सिन्हा की चुप्पी टूटने के बाद अरुण शौरी ने मोदी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर अपनाये जा रहे रुख पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि सरकार को फिलहाल ढाई लोग चला रहे हैं और जो कदम उठाये जा रहें हैं वो आत्महत्या के समान है।