सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर मध्यस्थता पैनल गठित
अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को सुलझाने के लिए अब मध्यस्थता का रास्ता अपनाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने शुक्रवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के सर्वमान्य समाधान के लिए यह बड़ा फैसला दिया है।
अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद : सुप्रीम अदालत में टली सुनवाई, जनवरी में तय होगी अगली तारीख
देश की शीर्ष अदालत ने अयोध्या मामले की सुनवाई में कहा कि वह जनवरी, 2019 में इस मामले की सुनवाई की तारीख तय करेगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एके कौल और जस्टिस केएम जोसेफ इस मामले की सुनवाई कर रहे थे।
अयोध्या केस : मस्जिद में नमाज को लेकर 1994 के फैसले को बड़ी बेंच में भेजने से SC का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 1994 के अपने उस फैसले को पांच जजों की बेंच को भेजने से साफ इनकार कर दिया जिसमें कहा गया था कि मस्जिद इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है। शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद अयोध्या मामले की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।
गिरता राजनीतिक स्तर: साक्षी महाराज और जीवीएल नरसिम्हा ने राहुल का जोड़ा खिलजी से रिश्ता
राजनीति की आरोप-प्रत्यारोप की परम्परा बहुत पुरानी है। कई बार हदें भी पार की गई हैं। एक बार व्यक्तिगत आक्षेप की नई इबारत लिखी गई है। भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज और भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को खिलजी का रिश्तेदार बताया है।
अयोध्या केस: सिब्बल की दलील को सुप्रीम कोर्ट ने नकारा, राजनीति शुरु
बाबरी मस्जिद विध्वंस की 25वीं सालगिरह से पहले सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई कब हो इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाये हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड की दलील से इत्तेफाक नहीं रखा है और सुनवाई लोकसभा चुनाव 2019 तक टालने से इंकार कर दिया है। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा को मंथरा करार दिया है।
भागवत बोले- अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, ओवैसी ने कहा- चुनाव के लिए हो रही है बयानबाजी
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। इसमें कोई संशय नहीं है। उनके इस बयान ने सियासी जुबानखर्ची का दौर शुरू कर दिया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत के बयान को संघ और भाजपा का सांठगांठ बताते हुए कहा कि, मोहन भागवत का यह बयान गुजरात चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए है और ये सर्वोच्च न्यायालय का अपमान है।
राम जन्मभूमि विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने दी एक और तारीख, 5 दिसंबर 2017
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की अगली सुनवाई अब पांच दिसंबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि पहले आठ भाषाओं में मौजूद संबंधित कागजातों का अंग्रेजी में अनुवाद होना चाहिए। इसके लिए तीन महीने का समय शीर्ष अदालत ने दिया है।