भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं- बाबरी ढांचा गिराने पर मुझे गर्व है
भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद देश में ध्रुवीकरण की राजनीति को आयाम देते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक के बाद एक लगातार विवादित बयान दे रही हैं। ताजा बयान में उनका कहना है कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर उन्हें गर्व है।
रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में मध्यस्थता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा, इस केस में किसी एक मध्यस्थ से नहीं, बल्कि एक पैनल की जरूरत है।
राम मंदिर मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई 67 एकड़ गैर विवादित भूमि लौटाने की अर्जी
केंद्र की मोदी सरकार ने राम जन्मभूमि न्यास और अन्य मूल स्वामियों को 67 एकड़ गैर-विवादित भूमि का हिस्सा लौटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। केंद्र सरकार ने अधिग्रहित 67 एकड़ गैर-विवादित भूमि पर यथास्थिति बरकरार रखने के 31 मार्च 2003 के आदेश में संशोधन की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है।
गिरता राजनीतिक स्तर: साक्षी महाराज और जीवीएल नरसिम्हा ने राहुल का जोड़ा खिलजी से रिश्ता
राजनीति की आरोप-प्रत्यारोप की परम्परा बहुत पुरानी है। कई बार हदें भी पार की गई हैं। एक बार व्यक्तिगत आक्षेप की नई इबारत लिखी गई है। भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज और भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को खिलजी का रिश्तेदार बताया है।