नहीं रहे बेगूसराय के सांसद भोला बाबू : वामपंथ से दक्षिण पंथ तक के सफर का हुआ अवसान
बेगूसराय से भाजपा सांसद और वामपंथ से दक्षिण पंथ तक की राजनीति के कद्दावर राजनेता डॉ. भोला सिंह का शुक्रवार शाम को दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भोला सिंह बिहार की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा थे। उनका जन्म बेगूसराय जिला स्थित गढ़पुरा के दूनही गांव में 3 जनवरी 1939 को हुआ था।
मिनी मॉस्को से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कभी मिनी मॉस्को कहे जाने वाले बेगूसराय से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि इस युवा छात्र नेता को जल्दी ही महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।