कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के करीब एक हफ्ते बाद बिहारी बाबू के नाम से मशहूर बागी भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मालूम हो कि आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है।
भाजपा अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मुंबई में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने विपक्षी दलों की तुलना सांप-नेवला और कुत्ता-बिल्ली से की। उन्होंने कहा कि 2019 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई।