'देश में इमरजेंसी जैसे हालात...जजों की तरह अब मंत्री भी PM के खिलाफ निडर होकर रखें बात'
सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता यशवंत सिन्हा खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। देश की वर्तमान हालत की तुलना उन्होंने 1975 की इमरजेंसी से की और जोर दिया कि इसके लिए संसद सत्र बुलाना चाहिए।
महाराष्ट्र: सरकार से नाराज यशवंत सिन्हा ने पकड़ी धरने की राह, बोले किसान करेंगे अब सर्जिकल स्ट्राइक
महाराष्ट्र के अकोला में 250 किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता यशवंत सिन्हा धरने पर बैठे हैं। इस दौरान उन्हें हिरासत में लेकर बार-बार छोड़ा गया लेकिन अड़ियल सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं रोका। सिन्हा अकोला में किसानों की मांगों को लेकर उनके साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने सिन्हा का समर्थन किया है।
ममता के बाद अब BJP के स्वामी भी हुए आधार के खिलाफ, बताया- सुरक्षा के लिए खतरा
आधार की अनिवार्यता को लेकर अब सत्तारूढ़ भाजपा के अंदर से भी विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। आधार मामले की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सवाल उठाए हैं। सुब्रमणयम स्वामी ने आधार को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखेंगे।
कश्मीर के मुद्दे पर ये क्या बोल गए यशवंत सिन्हा, होगा बवाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने अब कश्मीर मसले को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसको लेकर विवाद होना तय है। सिन्हा ने कहा है कि भारत ने घाटी के लोगों को भावनात्मक तौर पर खो दिया है और पाकिस्तान कश्मीर मसले में जरूरी तीसरा पक्ष है जिससे इनकार नहीं किया जा सकता।
वरुण के उठाए गंभीर सवालों पर संसद और मोदी सरकार करेगी गौर?
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सरकार को इस बात की सलाह दी है कि संसद कुछ इस तरह की नीति बनाए ताकि सांसद अपना वेतन खुद नहीं बढ़ा सकें। संसद भवन नीति का केंद्र बने। केवल राजनीति का अखाड़ा नहीं। क्योंकि ऐसा देखने में आ रहा है कि सांसदों का वेतन लगातार बढ़ता जा रहा है और संसद का कार्यदिवस कम होता जा रहा है।
चुनाव आयुक्त की नसीहत पर बिफरे भाजपा के मुख्तार, बोले- हम चुनाव जीतने के लिए लड़ते हैं
चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने राजनीति में आ रही गिरावट के सामान्य बात होते जाने पर राजनीतिक दलों को नसीहत दी है। रावत ने कहा, लोकतंत्र तब फलता-फूलता है जब चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और मुक्त हों। लेकिन ऐसा लगता है कि छिन्द्रान्वेषी आम आदमी सबसे ज्यादा जोर इस बात पर देता है कि उसे हर हाल में जीत हासिल करनी है और खुद को नैतिक आग्रहों से मुक्त रखता है।
'साझा विरासत बचाओ' सम्मेलन पर भाजपा का पलटवार, कहा- डरे हुए लोगों का है जमावड़ा
भाजपा ने गुरुवार को 'साझा विरासत बचाओ' सम्मेलन में शामिल कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए इसे हारे और डरे हुए लोगों का सम्मेलन करार दिया। पार्टी ने यह भी कहा है कि केरल में भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर ये लोग क्यों चुप हैं।