महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को मिला जनादेश, हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में जहां महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है वहीं हरियाणा में इस चुनाव में किसी भी एक राजनीतिक पार्टी को जनता ने बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया।
Exit Polls Result 2019 : महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों ही राज्यों में एक बार फिर भाजपा की ही लहर
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद छह एग्जिट पोल्स में क्रमश: भाजपा-शिवसेना गठबंधन और भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। हालांकि चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आने हैं, लेकिन एग्ज़िट पोल ने अपना रिजल्ट दे दिये हैं।
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधान सभा सीटों पर मतदान संपन्न, नजरें अब नतीजों पर
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान छिटपुट हिंसा के बीच संपन्न हो गया। सोमवार शाम 6.00 बजे तक महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 60.5 प्रतिशत और हरियाणा की 90 सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ।
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 21 अक्टूबर को मतदान और 24 को नतीजे
राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दोनों ही राज्यों में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा और 24 अक्टूबर को मतदान कराकर नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
नहीं रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री रहे और लोकप्रिय वकील के तौर पर पहचाने जाने वाले राम जेठमलानी का रविवार सुबह निधन हो गया। वो 95 साल के थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी मौत पर शोक जताया है।
जम्मू एंड कश्मीर हिन्दू बहुल राज्य होता तो इसका स्पेशल स्टेटस नहीं छीनती भगवा पार्टी : चिदंबरम
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यदि जम्मू कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता तो भगवा पार्टी की सरकार इस राज्य का स्पेशल स्टेटस नहीं छीनती।
वीडियो : सुषमा स्वराज की महान शख्सियत को शत-शत नमन
6 अगस्त 2019 की रात भारतीयता और राजनीति के लिए सदमे की रात साबित हुई। हर भारतीय के दिल में अपनी जगह बनाने वाली महान शख्सियत सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं रहीं। 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। एनसीसी कैडेट से लेकर देश की सबसे चर्चित विदेश मंत्री तक सुषमा स्वराज ने हर मौके पर अपना काम पूरा किया। उनकी जीवटता, भावुकता, प्रखरता और विनम्रता भारतीय राजनीति के लिए प्रेरणा थीं।
सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन हो गईं। लोधी रोड के शवदाह गृह में बुधवार को सुषमा स्वराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने येदियुरप्पा, विपक्ष ने कहा- राज्यपाल का फैसला लोकतंत्र के खिलाफ
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार शाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल है। राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला ने 76 वर्षीय येदियुरप्पा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : जानिए! कौन जीता, कौन हारा
जनादेश 2019 भाजपा के लिए 2014 से भी बड़ी व ऐतिहासिक जीत है और कांग्रेस की बड़ी हार। इस तरह 35 साल में भाजपा लगातार दूसरी बार अपने दम पर स्पष्ट बहुमत से कहीं ज्यादा संख्याबल के साथ सरकार बनाने वाली पार्टी बनी है।