उत्तर प्रदेश की 10वीं सीट की जंग जीतने के बाद भाजपा के 28 सांसद पहुंचे राज्यसभा
सपा, बसपा और कांग्रेस की विपक्षी एकता में सेंध लगाते हुए भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में 10वीं सीट की जंग जीत गई। इस तरह से 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 9 सीटें अपनी झोली में डाल लीं। इसके साथ ही कुल 59 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटें अपनी झोली में डाली। उत्तर प्रदेश से एक सीट पर सपा ने जया बच्चन को चुनकर भेजा।
कांग्रेस देश की आवाज, पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दीवार अब और नहीं : राहुल
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कांग्रेस की तुलना पांडवों से करते हुए कहा है कि एक तरफ वे (भाजपा) ताकत के नशे में सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा एक संगठन की आवाज है और कांग्रेस देश की आवाज है।
शिवसेना का दावा; आम चुनाव 2019 में भाजपा की 110 सीटें कम होंगी
शिवसेना ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि उप चुनाव के नतीजे और मौजूदा रुझान इस ओर इशारा कर रहे कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को 2019 लोकसभा चुनाव में 100-110 सीटों का नुकसान होगा। सामना में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने भाजपा से पूछा है कि 2014 के बाद सत्ता में बने रहने के लिए उसने कितनी सौदेबाजियां की हैं।
बजट सत्र में अहम विधेयकों को पारित कराने के लिए भाजपा का व्हिप
संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार द्वारा तीन पंक्ति की व्हिप जारी करते हुए पार्टी के सांसदों को अगले दो दिन संसद के दोनों सदनों में मौजूद रहकर विधेयकों को पारित कराने की रणनीति सुनिश्चित करने को कहा है। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को 14 और 15 मार्च को लोकसभा में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है।
आसान नहीं होगी भाजपा में नरेश की राह, सुषमा ने दिखाई आंख
भाजपाई बने नरेश अग्रवाल का राजनीतिक सफर विवादित बोलों की फेहरिस्त से अटा पड़ा है। लम्बे समय तक समाजवादी पार्टी के सासंद रहे अग्रवाल का टिकट क्या कटा कि अपनी ही पार्टी की सांसद जया बच्चन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर बैठे। भाजपा मुख्यालय में उनका शानदार स्वागत भी किया गया लेकिन इसके तुरंत बाद उस बयान पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नाराज हो गईं।
संगठन महामंत्री रामलाल को भी भाजपा से राज्यसभा का टिकट!
अपने कई केन्द्रीय मंत्रियों को राज्यसभा के जरिए टिकट देने के बाद एक और कद्दावर नेता को भाजपा उच्च सदन भेजने की तैयारी कर चुकी है। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों की मानें तो भाजपा संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता को राज्यसभा से टिकट दिया जा सकता है।
नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 : जानिए! कहां से कौन जीता कौन हारा
भाजपा ने पूर्वोत्तर के एक और राज्य नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी अपना परचम लहराया है। पार्टी को सहयोगियों के साथ 28 सीटें हासिल हुई हैं। एक-एक निर्दलीय और जेडीयू विधायक के समर्थन से यहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है।
मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: जानिए! कहां से कौन जीता कौन हारा
मेघालय में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने भाजपा व अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली। एनपीपी नेता कॉनराड संगमा प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। एनपीपी केंद्र और मणिपुर में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 : जानिए! कहां से कौन जीता, कौन हारा
त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भाजपा ने 25 सालों से सत्ता पर काबिज माकपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया। राज्य की 60 सीटों में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली है, वहीं सत्तारूढ़ माकपा के खाते में सिर्फ 16 सीटें ही आई हैं। कांग्रेस पार्टी इस बार के चुनाव में कोई सीट नहीं जीत सकी।
इसीलिए NaMo ने PK को खाने पर बुलाया था!
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर नरेंद्र मोदी के लिए 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाल सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह खबर निकलकर आ रही है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रशांत किशोर की खाने पर मुलाकात हुई है जिसमें नमो ने पीके से हालात का हवाला देकर सत्ता बचाने की जुगत लगाने को कहा है।