गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2012
गुजरात विधानसभा के लिए 2012 में दो चरणों में 13 और 17 दिसंबर को चुनाव कराया गया था। पहले चरण में 87 और दूसरे चरण में 95 सीटों के लिए मतदान हुआ था। राज्य में रिकार्ड 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। गुजरात विधानसभा में सामान्य कोटे की 143, एससी कोटे की 13 और एसटी कोटे की 26 सीटें हैं।
गुजरात में अबकी भी भाजपा को 'मोदी नाम' का ही सहारा
गुजरात में दो दशक से सत्ता पर काबिज भाजपा को सत्ता विरोधी लहर के साथ ही नोटबंदी और जीएसटी से उपजे गुस्से का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विरोधियों की चुनौती का सामना करने के लिए सत्ताधारी दल की उम्मीदें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही टिकी हैं।
जेटली बोले; नोटबंदी एक ऐतिहासिक क्षण पर इससे भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म नहीं होगा
8 नवंबर की तैयारी सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से हो रही है। कांग्रेस के दावे को भारतीय जनता पार्टी अपने तरीके से खारिज कर रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताया। साथ ही ये भी माना कि नोटबंदी हर समस्या का एकमात्र समाधान नहीं है।
अगर भाजपा 'वन मैन शो' और 'टू मैन आर्मी' बनी रही तो विनाश तय : शत्रु
भाजपा सांसद और अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर सख्त निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर तभी खरा उतर सकती है जब पार्टी ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’ के खांचे से बाहर निकलेगी।
भाजपा की 'शौर्य गाथा' हितों के टकराव का खुला मामला, चारों मंत्री इस्तीफा दें : कांग्रेस
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल की संस्था इंडिया फाउंडेशन में निदेशक की हैसियत से मौजूद चार मंत्रियों के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ें और फौरन आरोपी मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त करें।
गुजरात मॉडल सिर्फ शब्दों की हेराफेरी है : सुरेश मेहता
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व भाजपा नेता सुरेश मेहता का कहना है कि इस गुजरात चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता, भाजपा के प्रति बढ़ रहा मोहभंग है। और इसने कुछ हद तक राजनीतिक माहौल को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ दिया है। अगर कांग्रेस जीतती है, तो यह भाजपा के खिलाफ पड़े नकारात्मक वोटों की वजह से होगा, न कि कांग्रेस के प्रति प्रेम के कारण।
राहुल ने जय शाह को लेकर BJP पर कसा तंज, 'व्हाइ दिस कोलावेरी डा?'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमित शाह के बेटे जय शाह को एक समाचार पोर्टल से लड़ाई में सरकारी कानूनी मदद दिए जाने को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। राहुल ने एक तमिल फिल्म के गाने ‘कोलावेरी डी’ के बोल को थोड़ा बदलते हुए ट्वीट किया, ‘शाह-जादा को सरकारी कानूनी मदद! व्हाइ दिस, व्हाइ दिस कोलावेरी डा?’
ये है संगीत सोम का वो बयान जिस पर मचा है घमासान
भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं संगीत सोम। इनका प्रिय शगल अगर कहा जाए तो वो विवाद गढ़ना है। पुराना इतिहास रहा है इनका विवादास्पद और संवेदनशील मुद्दों पर मुंह खोलने का। ताजा मामला ताज महल को लेकर दिए उनके बयान से है। उनके गैर जिम्मेदाराना बयान को राजनीतिज्ञों ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ अहम बना दिया है।
जयंत की बात पर यशवंत का करारा जवाब, कीन्स की दिलाई याद
एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बेटे जयंत सिन्हा पिता यशवंत सिन्हा की बातों का जवाब देने की कोशिश में रत हैं तो वहीं दूसरी ओर पिता भी बेटे की हर डिलीवरी को बखूबी हिट कर रहें हैं। पिता के लेख के जवाब में बेटे और केन्द्र सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा ने टाइम्स ऑफ इंडिया में अपना और सरकार का पक्ष रखा तो पिता ने उसके विरोध में सुर उठाने में देरी नहीं की।
बिहार में भाजपा और नीतीश के अवसरवादी होने की पोल खुली : कांग्रेस
कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार में पार्टी को तोड़ने का प्रयास हुआ था और इससे भाजपा और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अवसरवादी होने की पोल खुली है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि बिहार में पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।