चौथी बार कर्नाटक के सीएम बने येदियुरप्पा, विपक्ष ने कहा- राज्यपाल का फैसला लोकतंत्र के खिलाफ
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार शाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका चौथा कार्यकाल है। राजभवन में राज्यपाल वजूभाई वाला ने 76 वर्षीय येदियुरप्पा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
द कारवां की रिपोर्ट : बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा के कद्दावर नेताओं को दिए 1800 करोड़ रुपये
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, न्यायाधीशों और वकीलों को 1800 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह बात बीते शुक्रवार को द कारवां पत्रिका की रिपोर्ट में उजागर हुई। आयकर विभाग के पास 2017 से ही ये डायरी उपलब्ध है।
कर्नाटक में गिरी भाजपा की बिना बहुमत वाली सरकार, शक्ति परीक्षण से पहले ही ढाई दिन के सीएम बी.एस. येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा
बहुमत के आंकड़े का जुगाड़ नहीं होने की वजह से कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को शक्ति परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया। येदियुरप्पा ने बहुमत का प्रस्ताव पेश तो किया, लेकिन फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं गए। इससे पहले येदियुरप्पा ने विधानसभा में भावुक भाषण दिया।
दूसरी बार बिना बहुमत के CM बने येदियुरप्पा, कांग्रेस-जेडीएस ने शपथ ग्रहण का किया विरोध
कर्नाटक में तीन दिन की सियासी उठा-पटक के बाद 75साल के बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार सुबह 9.00 बजे दूसरी बार बिना बहुमत के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि उन्होंने दो दिन में बहुमत साबित करने का दावा किया। लेकिन, कांग्रेस ने येदियुरप्पा को महज एक दिन का मुख्यमंत्री बताया।
आधी रात को लगी अदालत: करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आने के एक दिन बाद बुधवार को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता भेजा है। लेकिन कांग्रेस इस मामले को लेकर बुधवार रात सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है जहां तीन सदस्यीय बेंच ने करीब साढ़े चार घंटे की बहस के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 : जानिए! कहां से कौन जीता कौन हारा
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 पर पर 12 मई को हुए चुनाव के बाद जारी नतीजों में भाजपा को जहां 36.2 प्रतिशत वोटों के साथ 104 सीटें मिलीं, वहीं कांग्रेस पार्टी को 38 प्रतिशत वोटों के साथ 78 और जेडीएस को 18.5 प्रतिशत वोटों के साथ 37 सीटें मिली हैं। अन्य दलों को तीन सीटें मिली हैं।
कर्नाटक में PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान; भाजपा की सरकार बनी तो येदियुरप्पा होंगे सीएम
कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार का सत्ता से बेदखल होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ही होंगे।