महबूबा मुफ्ती ने PM मोदी और पाकिस्तान से की अपील- कश्मीर को जंग का अखाड़ा ना बनाएं
सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी और दोनों तरफ शहीद हो रहे जवानों के बीच जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का दर्द पुलिस कॉन्सटेब्लस की पासिंग आउट परेड में छलका। उन्होंने सीमा पर हो रही गोलीबारी को खून की होली बताया और भारत-पाकिस्तान से शांति व्यवस्था स्थापित करने की अपील की।
'एक विचार को ना तो आप कत्ल कर सकते हैं और ना ही उसे कैद करना आसान'
महबूबा इन दिनों अपने मन की बात खुल कर कह रहीं हैं। अब उन्होंने चुनौती भरे लहजे में केन्द्र को इशारों इशारों में विचारधारा का सबक भी सिखा दिया है। कहा है- आप किसी विचार को ना तो मार सकते हैं और ना ही उसको कैद कर सकते है। अपनी पार्टी द्वारा आयोजित रैली में जिस अंदाज और जिस जज्बे के साथ महबूबा बोल रहीं हैं साफ है कि भाजपा के साथ दूरियां बढ़ रहीं हैं और इसे पाटने के लिए वो फिलहाल कोई कोशिश अपनी तरफ से करती नहीं दिख रहीं हैं।
'मेरे लिए तो इंडिया का मतलब ही इंदिरा गांधी हैं'
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अपने बेबाक और विवादित बोलों को लेकर चर्चा में हैं। सूबे में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चलाने वाली मुफ्ती ने अब इंदिरा गांधी की तारिफ की है। उन्होंने कहा है कि उनके लिए इंडिया का मतलब ही इंदिरा गांधी है क्योंकि वो उन्हीं को देखते और सुनते हुए बड़ी हुई हैं। एक तरह से मुफ्ती ने आरएसएस को आईना दिखाया है जो नेहरू-गांधी परिवार को लेकर अकसर नापसंदगी जाहिर करती आई है।
महबूबा का विवादित बयान, बोलीं-...तो झण्डे को कोई कांधा देने वाला नहीं मिलेगा
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे को लेकर विवादित बयान दिया है। धारा 370 और 35 ए के प्रावधानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा है कि अगर इन धाराओं के साथ छेड़छाड़ होती है तो भारतीय तिरंगे को कांधा देने वाला भी कश्मीर में नहीं मिलेगा।