झूठ बोलने में माहिर PM मोदी देश से माफी मांगें : आनंद शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठ बोलने में माहिर बताते हुए कांग्रेस ने उनसे कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी कहने के लिए देश से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र में मोदी को इस मुद्दे पर चर्चा करने की चुनौती दी।
PM मोदी ने कहा- एक परिवार को पूजने वाली कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकती
कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक परिवार की पूजा करने वाले लोग लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकते। पीएम मोदी ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद बागपत में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प-2
2019 के चुनावों के लिए कांग्रेस को एक साथ दो मोर्चों पर लड़ना होगा। पहला मोर्चा कांग्रेस के अंदर की कार्य-संस्कृति में आमूल-चूल बदलाव लाना और सहयोगी दलों के साथ एक समान विचारधारा के स्तर पर वैचारिक गठबंधन कायम करने का होगा। इसके अलावा कांग्रेस के लिए 2019 के संसदीय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के वर्तमान सामाजिक-आर्थिक नीतियों के बरक्स एक नई गांव-किसान पर आधारित आर्थिक नीतियों की जरूरत होगी।
आधी रात को लगी अदालत: करीब तीन घंटे की सुनवाई के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इंकार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आने के एक दिन बाद बुधवार को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता भेजा है। लेकिन कांग्रेस इस मामले को लेकर बुधवार रात सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है जहां तीन सदस्यीय बेंच ने करीब साढ़े चार घंटे की बहस के बाद येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।
कर्नाटक की रैलियों में खूब गरजे PM मोदी, कहा- कांग्रेस एक डील पार्टी, इसे कोई नहीं बचा सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा सिर्फ और सिर्फ उनका विरोध करना है। उन्होंने संसद के बजट सत्र के दौरान बाधा डालने के लिए भी कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस को डील पार्टी बताते हुए मोदी ने कहा कि अब इसे कोई नहीं बचा सकता।
कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प-1
हाल में संपन्न संसदीय उपचुनाव के परिणामों ने एक बार फिर से कांग्रेस के सामने भाजपा का विकल्प बनने की संभावना को मजबूत किया है। लेकिन इस मोड़ तक पहुंचने के लिए कांग्रेस को काफी कुछ बदलना होगा। फिलहाल ऐसा प्रतीत होता नहीं दिख रहा है, लेकिन राहुल गांधी के गुजरात अभियान और कांग्रेस के प्लेनरी सेशन के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि वे कांग्रेस पार्टी में आमूल-चूल बदलाव की इच्छा रखते हैं। अब जरूरत इस बात की है कि वे इस दिशा में बढ़ते हुए अपनी इच्छाशक्ति का भी स्पष्ट प्रदर्शन करें।
CJI के खिलाफ कांग्रेस ला सकती है महाभियोग, बांटा प्रस्तावित ड्राफ्ट
देश की शीर्ष अदालत के चार वरिष्ठ जजों द्वारा सीजेआई जस्टिस दीपक मिश्रा की कार्यशैली पर सवाल उठाने के कुछ महीने बाद अब कई राजनीतिक दलों ने सीजेआई के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने चीफ जस्टिस मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का एक मसौदा कई दलों को बांटा है।
अविश्वास प्रस्ताव पर शाह ने कांग्रेस को दी संसद में बहस की चुनौती
संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकरअमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आप शोर-शराबा बंद कीजिए और सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश करिए, हमारी पार्टी इसके लिए तैयार है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने पत्र लिखकर लोकसभा महासचिव से 27 मार्च को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की अनुमति मांगी है।
आंध्र प्रदेश की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी का मिला साथ, अविश्वास प्रस्ताव का दिया नोटिस
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस की लड़ाई को अब कांग्रेस पार्टी का भी साथ मिल गया है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने भी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। लोकसभा में सदन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा महासचिव को इस बाबत पत्र लिखा है।
उत्तर प्रदेश की 10वीं सीट की जंग जीतने के बाद भाजपा के 28 सांसद पहुंचे राज्यसभा
सपा, बसपा और कांग्रेस की विपक्षी एकता में सेंध लगाते हुए भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में 10वीं सीट की जंग जीत गई। इस तरह से 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने 9 सीटें अपनी झोली में डाल लीं। इसके साथ ही कुल 59 सीटों के चुनाव में भाजपा ने 28 सीटें अपनी झोली में डाली। उत्तर प्रदेश से एक सीट पर सपा ने जया बच्चन को चुनकर भेजा।