राफेल पर संसद में घमासान : राहुल के टेप वार पर अरूण जेटली ने राष्ट्रीय सुरक्षा से किया पलटवार
राफेल सौदे को लेकर बुधवार सुबह लोकसभा में तब घमासान शुरू हो गया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ऑडियो टेप को सदन में सुनाने की अनुमति मांगी। राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए अरूण जेटली ने कहा कि कुछ परिवारों और नेताओं को पैसे का गणित समझ में आता है लेकिन देश की सुरक्षा का नहीं।
असम और गुजरात के CM जाग गए हैं, अब समय प्रधानमंत्री मोदी को जगाने का है : राहुल गांधी
असम और गुजरात में भाजपा की सरकारों द्वारा क्रमश: किसानों का कर्ज तथा ग्रामीण बिजली बिल माफ करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि यह समय अब सो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाने का है।
राफेल पर फिर बोले राहुल- चौकीदार चोर है; जांच करा लें, दो ही नाम निकलेंगे- मोदी और अंबानी
कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार देर शाम आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शीर्ष अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरा हिंदुस्तान समझता है कि चौकीदार चोर है। जिस दिन राफेल पर जेपीसी की जांच हो गई, उसी दिन दो नाम निकलेंगे- अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी।
राहुल की कांग्रेस के लिए जनादेश के मायने
याद करें, ठीक एक साल पहले 11 दिसंबर 2017 को राहुल गांधी ने कांग्रेस की बागडोर संभाली थी। तब किसी ने ऐसी अपेक्षा ऩहीं की थी कि एक साल के छोटे से कार्यकाल में विरोधियों के तंज का शिकार होने वाले इस शख्स को लोग बांहें फैलाकर इस तरह से स्वीकार करेंगे। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से यकीनन भारतीय राजनीतिक परिदृश्य पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दोनों का वजूद बढ़ा है। पार्टी की जिम्मेदारियों में भी इजाफा हुआ है। 2019 की बिसात बिछ चुकी है और राहुल गांधी को सामने खड़े मोदी, शाह और भाजपा के साथ-साथ महागठबंधन की राजनीति और उसमें शामिल दलों व नेताओं की हर चाल को समझ-बूझकर चलने के लिए तैयार रहना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ऐसा करने में राहुल अगर कामयाब रहे तो यकीनन उनका कद और बढ़ेगा और नरेन्द्र मोदी के समकक्ष उनकी हैसियत को लोग गंभीरता से देखेंगे।
जनादेश पर बोले राहुल; 2019 में भी भाजपा को हराएंगे, लेकिन किसी को भारत मुक्त करने का इरादा नहीं
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस जनादेश का संदेश बड़ा साफ है कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के काम से खुश नहीं है और अगले साल लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस नरेंद्र मोदी और भाजपा को पराजित करेगी।
राहुल गांधी ने भरी हुंकार, कहा- भाजपा को उसकी जगह दिखाएंगे, दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे
भाजपा पर न्यायपालिका, सेना और मीडिया जैसे संस्थानों की विश्वसनीयता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा को उसकी जगह दिखाएगी और 2019 के चुनाव में केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेकेंगी।
महिला आरक्षण बिल के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, गैरभाजपाई मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण की मांग करने के लिए राज्यों की गैरभाजपाई सरकारों को पत्र लिखकर अपनी-अपनी विधानसभाओं में एक प्रस्ताव पारित करने को कहा है। मालूम हो कि संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा पहली बार 1974 में उठाया गया था।
राहुल ने कहा- मोदी के भारत में EVM के पास हैं रहस्यमयी शक्तियां, कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि तेलंगाना और राजस्थान में मतदान हो चुका है, इसलिए वे 'ईवीएम से छेड़छाड़' के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि 'मोदी के भारत में, ईवीएम के पास रहस्यमयी शक्तियां हैं।'
बिहार के कद्दावर नेता तारिक अनवर की 19 साल बाद घर वापसी, राहुल ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़ने के करीब एक महीने बाद तारिक अनवर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी घर वापसी कराते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। सोनिया गांधी को 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के विरोध में शरद पवार के साथ तारिक अनवर ने भी पार्टी छोड़ दी थी।
CBI ROW : राहुल ने कहा- अब बच नहीं सकते हैं PM मोदी, जोरदार प्रदर्शन से दिखाई ताकत
सीबीआई विवाद पर अब सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को इस विवाद को राफेल डील से जोड़कर देशभर के सीबीआई दफ्तरों पर हल्ला बोला। दिल्ली में खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला। वे कांग्रेस नेताओं के साथ मार्च करते हुए सीबीआई मुख्यालय तक गए और प्रदर्शन किया।