मोदी सरकार ने राफेल डील में 40000 करोड़ का नुकसान किया : राहुल
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार के कारण फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान के सौदे में देश को 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राहुल ने ट्वीट में कहा, संप्रग सरकार ने राफेल के लिए प्रति विमान 526 करोड़ रुपये में तय किए थे लेकिन मोदीजी ने प्रति विमान 1,670 करोड़ का भुगतान किया।
कांग्रेस देश की आवाज, पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच की दीवार अब और नहीं : राहुल
कांग्रेस के 84वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कांग्रेस की तुलना पांडवों से करते हुए कहा है कि एक तरफ वे (भाजपा) ताकत के नशे में सत्ता की लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा एक संगठन की आवाज है और कांग्रेस देश की आवाज है।
राफेल डील में ट्वीट कर राहुल ने रक्षा मंत्री के झूठ को किया उजागर, डसॉल्ट का दिया हवाला
राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को ट्वीट किया, डसॉल्ट ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का झूठ उजागर किया है। उसने एक रिपोर्ट में राफेल विमान की कीमत के बारे में बताया है।
क्या वाकई रंग लाएगी डिनर डिप्लोमेसी?
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर डिनर डिप्लोमेसी के जरिए विपक्ष को एकजुट करने की जद्दोजहद में लगी हैं। मिशन 2019 से पहले, मोदी-शाह के जादू के असर को कम करने और बिखरते विपक्ष को साधने का ये प्रयास लगता है। इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर सोनिया विपक्ष को एक सूत्र में बांधने की कोशिश करती दिखीं हैं। नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र की खूबसूरती उसकी विविधिता में ही निहित है, एकरूपता में नहीं।
अगर मैं PM होता तो नोटबंदी को कूड़ेदान में डाल देता : राहुल
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने सख्त ऐतराज है। पार्टी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल अपना मजाक खुद बनवा रहे हैं। दरअसल, राहुल ने सिंगापुर में एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर वो प्रधानमंत्री होते तो नोटबंदी की फाइल कूड़ेदान में डलवा देते।
राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता को बताया; मोदी जी को कहां से आया था नोटबंदी का आइडिया
राहुल गांधी ने गुलबर्गा में व्यापारियों और पेशेवर लोगों से एक कार्यक्रम में मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा और कई सवाल भी पूछे। राहुल ने कहा, नोटबंदी आरबीआई, अरूण जेटली या वित्त मंत्रालय का नहीं बल्कि आरएसएस का आइडिया था।
कर्नाटक पहुंचे राहुल, कहा- मोदी जी झूठे सपने दिखाते हैं, कांग्रेस जो कहती है, वह करके दिखाती है
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनावी अभियान का नगारा बजा दिया है। अपने चार दिवसीय कर्नाटक दौरे पर बेल्लारी पहुंचे राहुल ने कहा, जो आपको झूठे वादे करते हैं, झूठे सपने दिखाते हैं उन पर भरोसा करके आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला। कांग्रेस पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है।
'डियर मिस्टर जेटली - दाल में कुछ तो काला है'
रफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस की रणनीति साफ है। चुनावी मौसम में पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेरना नहीं छोड़ेगी और उसकी नीति पर सवाल उठाती रहेगी। पार्टी के गेम प्लान की झलक लगातार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी दिखा रहें हैं। रफेल डील को लेकर आक्रामक बने हुए हैं। # दाल में कुछ तो काला है के जरिए उन्होंने मिस्टर जेटली को ट्विट्स के जरिए जवाब दिया है।
बोफोर्स के मुकाबले कांग्रेस ने छेड़ा रफेल राग!
एक बार फिर देश की दो बड़ी राष्ट्रीय पार्टीयां आमने सामने हैं। सियासी दाव दूसरे की चाल को देखकर चला जा रहा है। हाल ही में खबर आई की सीबीआई बोफोर्स मामले को नए सिरे से कोर्ट में उठाएगी। अब तोते का पिंजरा नाम से विख्यात स्वतंत्र संस्थान जब ऐसा करे तो परदे के पीछे कौन हैंडल कर रहा है ये यूपीए के दौर में भी सब जानते थे और एनडीए के दौर में भी सबको भान है। बोफोर्स को लेकर चर्चा चल ही रही थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राग रफेल छेड़ दिया। संसद के बाहर पत्रकारों से औऱ फिर अपने ट्विटर हैंडल से कटाक्ष कर दिया।
गणतंत्र दिवस सीट विवाद: भाजपा ने याद दिलाया इतिहास तो कांग्रेस ने कहा- हमने ऐसा कभी नहीं किया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान छठी पंक्ति में बैठाने का मामला रफ्तार पकड़ रहा है। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव के कांग्रेस अध्यक्ष के पद और वंशवाद को लेकर किए तंज पर कांग्रेस ने सख्त ऐतराज जताया है।