लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : जानिए! कौन जीता, कौन हारा
जनादेश 2019 भाजपा के लिए 2014 से भी बड़ी व ऐतिहासिक जीत है और कांग्रेस की बड़ी हार। इस तरह 35 साल में भाजपा लगातार दूसरी बार अपने दम पर स्पष्ट बहुमत से कहीं ज्यादा संख्याबल के साथ सरकार बनाने वाली पार्टी बनी है।
जनादेश 2019 : केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रणनीति की बदौलत भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज की है। भाजपा ने यह चुनाव राष्ट्रवाद, हिदुत्व और गरीबों के लिए चलाई गई सामाजिक योजनाओं के आधार पर लड़ा। पार्टी का पूरा चुनाव अभियान इन्हीं तीन मुद्दों पर लड़ा गया। इस जीत के साथ ही मोदी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर लगातार दूसरी बार सत्ता में आने वाले तीसरे नेता बन गए हैं।
नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में एनडीए को 242 और यूपीए को 164 सीटें
भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग या एनडीए) लोकसभा चुनाव में 242 सीटें जीत सकता है, जो बहुमत से 30 कम है। नेता-न्यूजएक्स द्वारा किए गए एक्जिट पोल की मानें तो संप्रग या यूपीए 164 सीटें जीत सकता है। जबकि बसपा-सपा-रालोद महागठबंधन 43 सीटें जीत सकता है।
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान संपन्न, 63 प्रतिशत वोटिंग दर्ज
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है। निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस चरण में कुल 62.56 फीसदी वोटिंग हुई। इस चरण में भी पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई।
मनमोहन पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जंग छिड़ गई है। यह फिल्म 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 11 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने के आरोप के साथ फिल्म पर विवाद हो गया है।
हरियाणा नगर निगम चुनाव परिणाम ; पंजे के सिंबल पर लड़ती कांग्रेस तो नतीजे कुछ और होते
हरियाणा के पांच नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशी विजयी रहे हैं। इन पांचों शहरों में कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं के समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों ने उन्हें सीधी टक्कर दी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि कांग्रेस पंजे के सिंबल पर लड़ती तो परिणाम कुछ और होते।
विधानसभा चुनाव 2018 : राजस्थान में 74 प्रतिशत और तेलंगाना में 70 प्रतिशत मतदान
राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा की क्रमश: 199 और 106 सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में लगभग 74 और 70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुछ छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर दोनों ही राज्यों में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। मतों की गणना 11 दिसंबर को होगी।
साजिश? हां, यह साजिश ही तो है
अर्थव्यवस्था के विकास का अर्थशास्त्र बताता है कि इसका फल वर्गों में मिलता है। मसलन विकास का 80 फ़ीसदी धन देश के एक फ़ीसदी लोगों के पास संग्रहित हो जाता है। परिणामस्वरूप हर महीने 30-40 अरबपति उत्पन्न हो जाते हैं। साथ ही जो पहले से अमीर हैं वे और अमीर हो जाते हैं। दूसरी ओर विकास का 20 फीसदी धन देश के 80 फीसदी में बंटता है। इनमें भी किसी को मिलता है किसी को नहीं मिलता है। इससे जो गरीब हैं वह और गरीब हो जाते हैं।
भाजपा के शाह ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के राजनीतिकरण में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बेनकाब
महाराष्ट्र में भीमा कोरेगांव केस में पांचों मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी में हस्तक्षेप करने से सुप्रीम कोर्ट के इंकार के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि इस आदेश ने उन लोगों का पर्दाफाश कर दिया है, जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा का राजनीतिकरण करने की कोशिश की।
PM मोदी ने कांग्रेस और राहुल को किया आगाह; जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही खिलेगा कमल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम में लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उनके खिलाफ हरेक गाली का इस्तेमाल किया, लेकिन वो भूल रहे हैं कि जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही देश में कमल खिलेगा।