गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2012
गुजरात विधानसभा के लिए 2012 में दो चरणों में 13 और 17 दिसंबर को चुनाव कराया गया था। पहले चरण में 87 और दूसरे चरण में 95 सीटों के लिए मतदान हुआ था। राज्य में रिकार्ड 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। गुजरात विधानसभा में सामान्य कोटे की 143, एससी कोटे की 13 और एसटी कोटे की 26 सीटें हैं।
ये जीत! देशहित में है
कांग्रेस 2014 में लगभग हर जगह परास्त हुई। राजनीतिक पंडितों के लिए भी मोदी लहर में कांग्रेस की ऐसी हार, अप्रत्याशित थी। उसके बाद कई राज्यों में चुनाव हुए जहां कांग्रेस अपनी पुरानी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन अब जिस तरह देश के अलग अलग राज्यों में विधानसभा उप चुनावों में रूलिंग पार्टी के अलावा अन्य पार्टियां जीत दर्ज करा रही हैं ये जितना इन दलों के लिए अच्छा है उतना ही हमारे लोकतंत्र के लिए भी।
जेटली बोले; नोटबंदी एक ऐतिहासिक क्षण पर इससे भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म नहीं होगा
8 नवंबर की तैयारी सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से हो रही है। कांग्रेस के दावे को भारतीय जनता पार्टी अपने तरीके से खारिज कर रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था के इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण बताया। साथ ही ये भी माना कि नोटबंदी हर समस्या का एकमात्र समाधान नहीं है।
निर्भया की मां ने बिखरे परिवार को जोड़ने के लिए राहुल का जताया आभार
2012 दिल्ली गैंग रेप की शिकार निर्भया का परिवार अब संभल रहा है। इसके लिए निर्भया की मां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने टूटे परिवार के हौसले को बुलंद रखा। उस काली रात के बाद परिवार पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा था लेकिन गांधी परिवार ने ऐसे वक्त में भी उनके कंधों पर हाथ रखा और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अहमद पटेल मामले पर बोले मुख्तार - कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ
गुजरात चुनाव से पहले सियासी माहौल बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। अब दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस ने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है।
राहुल कारोबार और मुनाफा में अंतर नहीं जानते : शाह
बेटे जय शाह के बचाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों खुलकर बैटिंग कर रहें हैं। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। खासकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया है और उनकी समझ पर सवाल उठा दिया है। शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कारोबार और मुनाफा में अंतर नहीं जानते।
गिरिराज ने किया दावा; कांग्रेस पर अब नहीं रहा किसी को भरोसा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता अब समाप्त हो गई है और अब कांग्रेस की किसी भी बात पर लोग विश्वास नहीं करते हैं। लालू प्रसाद द्वारा सृजन घोटाले में भाजपा नेताओं के शामिल होने के आरोप पर कहा, उनके (लालू) पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।
भाजपा को कांग्रेस से नहीं, वामपंथ से लगता है डर इसलिए रच रही है साजिशें : येचुरी
मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा विरोधी दलों द्वारा आयोजित साझा विरासत कार्यक्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस से नहीं वामपंथ से डर लगता है। यही वजह है कि देश में वामपंथ विरोधी माहौल बनाने की केंद्र सरकार साजिशें रच रही है।
PM के भाषण पर कांग्रेस अटैक, राहुल बोले अब प्रधानमंत्री की तरह काम करें मोदी तो आजाद की सलाह- संघ से बोलें 'भारत मत तोड़ो'
कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण को लेकर कई आपत्तियां जताई हैं। एक तरफ बेंगलुरु पहुंचे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तो दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद गुलाम नबी आजाद ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की खामियों पर प्रहार किया।
गुजरात के शाह को मात
गुजरात में राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनावों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जीत कर भी हार गए हैं। हाल फिलहाल तक अमित शाह के रणनीतिक कौशल और जोड़-तोड़ की राजनीति को लेकर कोई संशय नहीं रहा है। उत्तर पूर्व हो, गोवा हो, उत्तराखण्ड हो या फिर बिहार- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोधियों के लिए ऐसी बिसात बिछाई की सब उसमें उलझे और अपनी जमीन खोते चले गए।