भारतीय मूल की अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने एक रैली के जरिये 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक रूप से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। रविवार को ऑकलैंड की रैली में 54 वर्षीय हैरिस ने सभी अमेरिकियों से 'जो हो रहा है उसके बारे में सच बोलने' का आग्रह किया।