बेगम खालिदा जिया नहीं लड़ सकतीं हैं चुनाव : अटॉर्नी जनरल
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री व विपक्षी नेता खालिदा जिया आने वाले आम चुनाव में खड़ी नहीं हो पाएंगी, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में कुल 17 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अटॉर्नी जनरल महबूबे आलम ने कहा, चूंकि अब वह दोषी करार दी गई हैं। लिहाजा वह किसी भी चुनाव में भाग नहीं ले सकती हैं।
चुनाव लड़ने से प्रियंका ने किया इंकार, बोली- मेरी मां सबसे बहादुर, वही लड़ेंगी रायबरेली से
कांग्रेस अध्यक्ष की कमान राहुल के हाथों में सौंपे जाने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी राजनीति से संन्यास ले लेंगी और रायबरेली संसदीय सीट से प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतर सकती हैं, लेकिन प्रियंका ने साफ किया कि मेरी सोनिया गांधी एक मजबूत मां है और 2019 में रायबरेली से वही चुनाव लड़ेंगी।