केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से खफा भाजपा MP ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र के गोंदिया से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नाना पटोले ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी ही सरकार पर किसान विरोधी नीतियां बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो अपनी ही सरकार द्वारा किसानों की कर्ज माफी को लेकर अपनाए जा रहे मापदंड से नाराज हैं।
मोदी सरकार के तीन साल : तीन धमाके, तीन सवाल
केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इन तीन सालों के कामकाज का निष्पक्ष और तथ्यात्मक विश्लेषण आज इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके आधार पर ही भविष्य के बारे में सोचने की संभावना बनेगी। मोदी सरकार के तीन साल में तीन बड़े धमाके हुए जिनका असर वर्तमान में भी है और भविष्य में भी होना निश्चित है। पहला धमाका था नोटबंदी का। दूसरा पशुओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का और तीसरा किसानों के कर्ज माफ करने के वायदे से मुकरने का। इनमें से हर धमाके का अलग-अलग असर साफ दिखाई दे रहा है।