कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें गुजरात की चार और उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। रायबरेली से एक बार फिर सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे।