भाजपा हर पांच साल पर चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर मुद्दे पर करती है ध्रुवीकरण : चिदंबरम
भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर मुद्दे पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर वह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करेगी। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम मंदिर मुद्दे पर अगली सुनवाई जनवरी 2019 में करने का निर्णय लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
साजिश? हां, यह साजिश ही तो है
अर्थव्यवस्था के विकास का अर्थशास्त्र बताता है कि इसका फल वर्गों में मिलता है। मसलन विकास का 80 फ़ीसदी धन देश के एक फ़ीसदी लोगों के पास संग्रहित हो जाता है। परिणामस्वरूप हर महीने 30-40 अरबपति उत्पन्न हो जाते हैं। साथ ही जो पहले से अमीर हैं वे और अमीर हो जाते हैं। दूसरी ओर विकास का 20 फीसदी धन देश के 80 फीसदी में बंटता है। इनमें भी किसी को मिलता है किसी को नहीं मिलता है। इससे जो गरीब हैं वह और गरीब हो जाते हैं।
गरीबों के कल्याण के लिए बनी केंद्रीय योजनाएं कुछ लोगों तक सीमित नहीं : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से आह्वान किया कि वह गरीबों के कल्याण के लिए बनी केंद्रीय योजनाओं को 100 फीसदी लागू करने में अपनी-अपनी भूमिका निभाएं। ये महज कुछ लोगों के लिए सीमित नहीं हैं। उन्होंने राज्यों से कहा कि वे वित्त आयोग को परिणाम आधारित आवंटनों व खर्च सुधार पर नए विचार मुहैया कराएं।