भाजपा सांसद साक्षी महाराज का दावा; यह देश का आखिरी लोकसभा चुनाव, 2024 में नहीं होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज की मानें तो 2024 में लोकसभा चुनाव की कोई जरूरत नहीं होगी और इसके लिए वह मोदी लहर को धन्यवाद देते हैं। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज का यह बयान 2019 के लोकसभा चुनावों से ठीक एक महीने पहले आया है।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची, रायबरेली से लड़ेंगी सोनिया
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें गुजरात की चार और उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए नाम तय कर दिए गए हैं। रायबरेली से एक बार फिर सोनिया गांधी ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व सांसद बैजयंत पांडा भाजपा में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता
आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जैसी कि पहले से उम्मीद जताई जा रही थी, नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल के पूर्व सांसद बैजयंत पांडा भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की मौजूदगी में महाशिवरात्रि के मौके पर बैजयंत पांडा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
एनआरसी प्रकाशन की समय सीमा बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
असम के अंतिम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के प्रकाशन के लिए तय समय सीमा 31 जुलाई में ढील देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया और अपडेशन कार्य को होल्ड पर डालने की केंद्र की याचिका खारिज कर दी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि केंद्र एनआरसी प्रक्रिया को पूरी तरह से बर्बाद करने पर लगा हुआ है।
अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने जारी की चेतावनी; लोकसभा चुनाव में भाजपा भड़का सकती है हिंसा
अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा ने हिंदू राष्ट्रवादी भावनाओं को उकसाया तो लोकसभा चुनावों के आसपास भारत में सांप्रदायिक हिंसा हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ भाजपा शासित राज्यों में सांप्रदायिक तनाव बहुत गहरा हुआ है। यह आशंका अमेरिकी इंटेलिजेंस कम्यूनिटी की रिपोर्ट में जताई गई है।
भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी; राजनाथ बनाएंगे घोषणा पत्र और जेटली बने प्रचार प्रमुख
केंद्र की सत्ता में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी समितियों का गठन कर दिया है। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है।
बिहार में लोकसभा की 6 सीटों पर लड़ेगी रामविलास की लोजपा, भाजपा-जेडीयू के हिस्से 17-17 सीट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर, जबकि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
उमा भारती ने 2019 में चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, गंगा और राम मंदिर के लिए करेंगी काम
भाजपा की कद्दावर नेत्री और हिन्दुत्व का प्रमुख चेहरा उमा भारती ने 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी की एक और कद्दावर नेत्री तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।
भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का ऐलान; नहीं लड़ूंगी अब चुनाव, लेकिन राजनीति करूंगी
केंद्रीय विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज ने ऐलान किया है कि वह 2019 में होने वाले लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि शशि थरूर के एक ट्वीट के जवाब में उन्होंने लिखा, मैं राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हूं।