लोकसभा चुनाव 2019 : पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 91 सीटों पर मतदान संपन्न, बंगाल में बंपर वोटिंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लोकपर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बंपर मतदान की खबर है वहीं बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई।
लोकसभा चुनाव : अमेठी से राहुल, रायबरेली से सोनिया, भोपाल से दिग्विजय की उम्मीदवारी तय
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए शनिवार को उम्मीदवार के नाम घोषित किए हैं। इससे पहले कांग्रेस सात बार में कुल 182 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान; 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में वोटिंग, 23 मई को आएंगे नतीजे
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अपने दोनों चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा और सुनील चंद्रा की मौजूदगी में लोकसभा की कुल 543 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव कराने का ऐलान कर दिया। 11, 18, 23, 29 अप्रैल एवं 6, 12 और 19 मई को चुनाव होंगे। सभी चरणों की मतगणना 23 मई को होगी।
इसीलिए NaMo ने PK को खाने पर बुलाया था!
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर नरेंद्र मोदी के लिए 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाल सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह खबर निकलकर आ रही है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रशांत किशोर की खाने पर मुलाकात हुई है जिसमें नमो ने पीके से हालात का हवाला देकर सत्ता बचाने की जुगत लगाने को कहा है।
ममता ने भरी हुंकार : 2019 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष चुने जाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी का आंतरिक चुनाव आयोजित किया गया जिसमें ममता को पार्टी अध्यक्ष चुना गया।