मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन को कहा- सूइसाइड बॉम्बर का जत्था
मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राजधानी में ही देश के खिलाफ साजिश हो रही है। यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है ...यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है।
अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के रूख पर बोले गिरिराज सिंह, देश के हिंदुओं का सब्र टूट रहा है
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले साल जनवरी में एक उचित पीठ के सामने इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, हिंदुओं का सब्र टूट रहा है। मुझे भय है कि हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा?
थरूर के विवादित बोल पर गरजे गिरिराज, कहा- ये पाकिस्तान होता तो जुबान चुप करा दी गई होती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर नरेंद्र मोदी पर विवादित बोल से एक बार फिर चर्चा में हैं। थरूर की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि थरुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी कर उनका नहीं, भगवान शिव और करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है।
दलित की जमीन हथियाने के मामले में गिरिराज सिंह पर केस दर्ज
एक दलित की जमीन पर कब्ज़ा करने के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पटना जिला स्थित दानापुर पुलिस थाने के प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विशेष अदालत के आदेश पर 2 फरवरी को गिरिराज सिंह और 32 अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देश की जनसांख्यिकी में बदलाव राष्ट्रवाद के लिए घातक : गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश की जनसांख्यिकी में बदलाव राष्ट्रवाद के लिए घातक है। भारत में लोकतंत्र तभी तक सुरक्षित है जब तक बहुसंख्यकों की आबादी है। बहुसंख्यक आबादी गिरेगी उस दिन लोकतंत्र भी खतरे में होगा, इसलिए देश की जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव को रोकने के लिए देश की जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में कानून बनना चाहिए।
पद्मावती को लेकर भंसाली पर भड़के गिरिराज, कहा- हम ये सब और बर्दाश्त नहीं करेंगे
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद गहरा गया है। रविवार को इस मामले में मोदी सरकार के एक और मंत्री ने जंग का खुला ऐलान करते हुए कहा है कि हम ये सब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, क्या भंसाली में दम है कि किसी और मजहब पर फिल्म बनाएं या उन पर कमेंट करें?
गिरिराज ने किया दावा; कांग्रेस पर अब नहीं रहा किसी को भरोसा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता अब समाप्त हो गई है और अब कांग्रेस की किसी भी बात पर लोग विश्वास नहीं करते हैं। लालू प्रसाद द्वारा सृजन घोटाले में भाजपा नेताओं के शामिल होने के आरोप पर कहा, उनके (लालू) पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।