यशवंत ने मोदी की तुलना तुगलक से की, कहा- उसने भी की थी नोटबंदी
नोटबंदी के फैसले को लेकर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के तेवर और तल्ख हो गए हैं। वो अपनी पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री को खूब खरी खोटी सुना रहें हैं। इस बार उन्होंने मोदी के फरमान की तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से की है।
गुजरात के लिए जेटली बोझ, जनता को इस्तीफा मांगने का हक: यशवंत सिन्हा
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की काबिलियत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने GST को पूरी तरह असफल बताया। यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा वित्त मंत्री अरूण जेटली को वह गुजरात पर ‘बोझ’ मानते हैं और जनता को उनसे इस्तीफा मांगने का पूरा हक है।
GST पर बैठक में फैसला: अब सिर्फ 50 वस्तुओं पर लगेगा 28% टैक्स
देशभर में जीएसटी को लेकर जारी असमंजस के बीच जीएसटी काउंसिल की बैठक में देशहित में अहम फैसला लिया गया है। स्पष्ट किया गया है कि अब केवल 50 वस्तुओं पर ही 28 फीसदी टैक्स लगेगा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इसकी जानकारी दी।