गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व भाजपा नेता सुरेश मेहता का कहना है कि इस गुजरात चुनाव की सबसे बड़ी विशेषता, भाजपा के प्रति बढ़ रहा मोहभंग है। और इसने कुछ हद तक राजनीतिक माहौल को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ दिया है। अगर कांग्रेस जीतती है, तो यह भाजपा के खिलाफ पड़े नकारात्मक वोटों की वजह से होगा, न कि कांग्रेस के प्रति प्रेम के कारण।