पांच राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान
कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक के अनुसार, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दे दी है।
लोकसभा चुनाव 2019 : अंतिम चरण 59 सीटों पर हुए चुनाव में 64 प्रतिशत मतदान, नतीजा 23 को
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में रविवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर संपन्न हुए चुनाव में 64.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आगामी 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
CM की रेस : गुजरात में स्मृति ईरानी तो हिमाचल में नड्डा सबसे आगे
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर अटकलें तेज हैं। गुजरात में सीटें कम होने की वजह से नए नामों पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात में जहां स्मृति ईरानी का नाम जोर-शोर से चल रहा है वहीं हिमाचल में धूमल के हार जाने से जेपी नड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है।
एग्जिट पोल में मोदी लहर बरकरार : गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा का परचम
गुजरात में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ खबरिया चैनलों पर एग्जिट पोल दिखाने की होड़ मच गई। तमाम एग्जिट पोल में जहां हिमाचल में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं गुजरात में भी कमोवेश पिछले चुनाव के आंकड़ों के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। दोनों राज्यों के लिए मतगणना आगामी 18 दिसंबर को होगी।
हिमाचल और गुजरात में वीवीपैट का होगा इस्तेमाल, EC ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (मुख्य कार्यकारी अधिकारियों) को सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों के अनिवार्य उपयोग के लिए विस्तृत निर्देश भेजे हैं और इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में पेपर स्लिप की गिनती के निर्देश दिए हैं।
जानिए! हिमाचल प्रदेश सरकार 2012-17 और मंत्रिमंडल की पूरी जानकारी
हिमाचल प्रदेश में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश शासन के अंतर्गत आ गया। सन् 1857 तक यह पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य का हिस्सा रहा। सन् 1950 में इस राज्य को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, परन्तु हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 जून 1971 को भारत का 18वां राज्य बना दिया गया।