जीत कर भी मात मिली
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भगवा झण्डा लहरा गया है। भाजपा ने गुजरात में 99 और हिमाचल में 44 का आंकड़ा छू लिया है। इन दोनों ही जगह में मोदी मैजिक के बदस्तूर कायम रखने की बात कही जा रही है। गुजरात में लगातार छठीं दफा सत्ता हाथ में होगी तो हिमाचल प्रदेश में रिवायतन पांच साल बाद दूसरी पार्टी काबिज होगी। लेकिन ऐसा इन चुनावों में बहुत कुछ हुआ है जो कई सबक और संदेश लिए है। जनता ने बता दिया है कि लोकतंत्र की ताकत क्या होती है। गुजरात ने सैकड़ा नहीं जड़ने दिया तो हिमाचल में भाजपा के चेहरे प्रेम कुमार धूमल को ही खारिज कर दिया। जीत कर भी पार्टी को मात मिली है।
हिमाचल में प्रधानमंत्री ने की 5 M से मुक्ति की बात, बोले- कांग्रेस बनी हंसी का पात्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 की वोटिंग का दिन करीब आते ही यहां राजनीतिक दिग्गजों की हलचलें तेज हो गईं हैं। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री प्रचार के लिए गुरुवार को यहां थे। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधा और कहा कि अपनी हरकतों से कांग्रेस लोगों के मजाक का पात्र बन गई है।