ईरान के साथ भुगतान संकट सुलझाने में जुटी मोदी सरकार
ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के मद्देनजर केंद्र सरकार भारतीय निर्यातकों के भुगतान संकट का समाधान करने में जुटी है और कच्चे तेल आयात के अन्य विकल्प तलाशे जा रहे हैं। ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लगने तथा अमेरिकी और चीन के बाजारों में संरक्षणवादी उपाय लागू होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था के नये संकट की ओर बढ़ने की आशंका है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स : भुखमरी दूर करने में और पिछड़ा भारत, चार साल में 48 पायदान नीचे गिरा
वैश्विक भूख सूचकांक यानी भुखमरी खत्म करने वाले देशों की सूची में भारत लगातार पिछड़ता जा रहा है। साल 2018 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) के मुताबिक भारत 119 देशों की सूची में 103वें स्थान पर है। पिछले साल 100वें स्थान पर था।
असमानता दूर करने में भारत का प्रदर्शन बेहद खराब
असमानता दूर करने के मामले में दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत का प्रदर्शन काफी खराब है। एक रिपोर्ट के अनुसार, असमानता को दूर करने की प्रतिबद्धता के मामले में भारत काफी पीछे है। इस मामले में 157 देशों की सूची में भारत 147वें स्थान पर है।
द ग्रेट बनाना रिपब्लिक ऑफ इंडिया
दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश बनाना रिपब्लिक की राह पर है। ये आवाज 2011 से 2014 के बीच जितनी तेज थी, 2014 के बाद उतनी ही मंद है या कहें अब कोई नहीं कहता कि भारत बनाना रिपब्लिक की दिशा में है। तो क्या वाकई मनमोहन सिंह के दौर में भारत बनाना रिपब्लिक हो चला था और सत्ता बदली तो बनाना रिपब्लिक की सोच थम गई, क्योंकि एक न्यायपूर्ण सत्ता चलने लगी।
सुमित्रा महाजन ने उठाया बड़ा सवाल, बोलीं- आरक्षण जारी रखने से क्या देश में समृद्धि आएगी?
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने देश और देश के कानून निर्माताओं से जानना चाहा है कि शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण को जारी रखने से क्या देश में समृद्धि आएगी। महाजन ने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि आरक्षण मिलने से समाज को क्या फायदा हुआ।
मानव विकास सूचकांक में भारत ने किया एक पायदान का सुधार
मानव विकास सूचकांक (ह्यूमन डिवेलपमेंट इंडेक्स) के मामले में इस बार भारत की रैकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। यूनाइटेड नेशंस डिवेलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की तरफ से शुक्रवार को जारी की गई ह्यूमन डिवेलपमेंट रैकिंग में कुल 189 देशों में भारत 130वें स्थान पर है। रैकिंग में नॉर्वे, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और जर्मनी टॉप पर हैं।
भाजपा के शाह ने दी चेतावनी; देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाली हर आवाज होंगे सलाखों के पीछे
राजस्थान में प्रबुद्धजनों से संवाद करने पहुंचे भाजपा के शाह ने इशारों ही इशारों में देशभर में 'नक्सली शुभचिंतकों' के घर मारे गए छापों और गिरफ्तारी को सही ठहराया है। अमित शाह ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करने वाले हर शख्स, हर आवाज को जेल भेजा जाएगा।
'भारत में विदेशी मुद्रा भंडार संकट में, चार महीनों में 25 अरब डॉलर से अधिक की कमी'
रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अप्रैल से 10 अगस्त के बीच करीब चार महीने में 25.15 अरब डॉलर यानी 1.80 लाख करोड़ रुपये घट चुका है।
राम माधव ने किया दावा; भारत और चीन ने काफी हद तक सीमा विवाद सुलझा लिया है
भाजपा नेता राम माधव ने दावा किया है कि भारत और चीन के बीच सीमा वार्ता अच्छी तरह से चल रही है और दोनों देशों ने अपनी विवादास्पद सीमाओं के मुद्दे को काफी हद तक सुलझा लिया है। राम माधव इस समय चीन के दौरे पर हैं।
अमेरिकी सीनेट में एनडीएए विधेयक पारित, भारत अब खरीद सकेगा रूस निर्मित हथियार
वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेट ने एक विधेयक पारित किया है जो भारत को रूसी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों से आंशिक छूट देता है। इस छूट का लाभ उठाते हुए भारत रूस निर्मित हथियार खरीद सकता है। इस फैसले को ऐतिहासिक और भारत के लिए बड़ी राजनयिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा व्यय विधेयक,