अगर भारत ने तेल आयात में की कटौती तो खत्म होगा विशेषाधिकार दर्जा: ईरान
ईरान ने बुधवार को भारत को चुनौती भरे अंदाज में अपने साथ रिश्ते ना बिगाड़ने की नसीहत थी। उसका इशारा अमेरिकी प्रतिबंध के चलते भारत की आयात और रणनीतिक रूप से स्थित चबहर बंदरगाह के विस्तार में निवेश को लेकर उदासीनता की तरफ था।
पेंटागन ने प्रशांत क्षेत्र में भारत की अहमियत को किया स्वीकार
अमेरिकी सेना ने प्रशांत क्षेत्र में भारत की अहमियत स्वीकार करते हुए प्रशांत कमान का नाम बदलकर यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड कर दिया है। इस बदलाव से अमेरिकी सेना के मुख्यालय पेंटागन के लिए भारत की अहमियत जाहिर होती है। व्यापक प्रशांत क्षेत्र की निगरानी के लिए प्रशांत कमान में 3 लाख 75 हजार सिविलियन व सैनिक हैं।
मूडीज ने बिगाड़ा भारत का मूड, GDP अनुमान घटाकर किया 7.3 फीसदी
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अपने अनुमान को घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया। पहले एजेंसी ने 7.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था। एजेंसी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है, लेकिन तेल की बढ़ती कीमतें और मुश्किल वित्तीय हालात रफ्तार को धीमा करेंगी।
चाबहार परियोजना पर ईरान ने दिया भारत को करारा झटका
चाबहार परियोजना के लिए इराक ने पाकिस्तान और चीन को आमंत्रित कर भारत को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, ये एक व्यापारिक मार्ग है जिसमें भारत द्वारा पाकिस्तान को बायपास करते हुए अफगानिस्तान तक माल पहुंचाने के लिए नया वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है। यह बंदरगाह ओमान की खाड़ी से लगा हुआ है।
श्री श्री रविशंकर का विवादित बयान; राम मंदिर विवाद नहीं सुलझा तो भारत बन जाएगा सीरिया
आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि अगर अयोध्या विवाद नहीं सुलझा और राम मंदिर नहीं बना तो देश सीरिया में बदल जाएगा। श्री श्री ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में सभी पक्षों से अपील की कि इस देश के भविष्य को ऐसे चंद लोग जो संघर्ष को ही अपना अस्तित्व समझते हैं, उनके हवाले मत कीजिए।
मोदी राज में भारत और हुआ भ्रष्ट, 180 देशों की सूची में 81वां स्थान
अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट ग्लोबल करप्शन इंडेक्स-2017 में भारत को 81वें स्थान पर रखा गया है। भारत को इस सूचकांक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भ्रष्टाचार और प्रेस स्वतंत्रता के मामले में सबसे खराब स्थिति वाले देशों की श्रेणी में रखा गया है। 2017 में भारत की रैंक में गिरावट दर्ज की गई है।
सरकार ने 15935 करोड़ की हथियार खरीद योजना को दी मंजूरी
पाकिस्तान और चीन की सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार की रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए छोटे हथियारों की खरीदारी पर बड़ा फैसला किया है। रक्षा खरीद परिषद ने 15 हजार 935 करोड़ रुपये के छोटे हथियारों की खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक में भारत का प्रदर्शन हुआ और भी खराब
भले ही हमारी सरकार देश की अर्थव्यस्था में लगातार हो रहे सुधार और देश में बढ़ रहे निवेश का दावा कर रही हो लेकिन एक सच्चाई ऐसी भी है जो लोकतंत्र के आस्थावानों को निराश करती है। ब्रिटिश मीडिया संस्थान द इकनॉमिस्ट ने वार्षिक ‘वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक’में इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया है।
रोजगार को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है : नरेंद्र मोदी
अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाला बजट लोकलुभावन यानी चुनावी बजट के रूप में नहीं होगा। उन्होंने कहा, यह एक मिथक है कि आम आदमी सरकार से मुफ्त की चीजों और रियायतों की उम्मीद रखता है।
भारत की राजनीतिक पहचान है लोकतंत्र
भारत में विरोध और किसी न किसी हिस्से में लगातार दंगे-फसाद के बावजूद देश की एक राजनीतिक सत्ता क्यों बरकरार है? इस सवाल का एक शब्द में जवाब है- लोकतंत्र। भारत में लोकतंत्र का प्रयोग अप्रतिम रहा है। यह न सिर्फ निर्वाचक वर्ग के आकार और राजनीतिक दलों की संख्या को लेकर है, बल्कि यह उपयोगी बन गया है और इसका भारतीयकरण हो चुका है।