चीन को नजरअंदाज करते हुए भारत को अमेरिका दिलाएगा NSG सदस्यता!
भारत की NSG सदस्यता को लेकर चीन लगातार विरोधी रवैया अपनाता रहा है। लेकिन अमेरिका के भारत को लेकर बदलते व्यवहार ने इशारा किया है कि व्हाइट हाउस भारत को सदस्यता दिलाने को लेकर गंभीर है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को बेहद अहम मानता है। ट्रंप प्रशासन भारत के इस प्रयास का अधिक सक्रियता के साथ समर्थन देने के तरीकों पर विचार कर रहा है।
चीन बोला; अगर हमारी सेना भारत में घुस गई तो वहां मच जाएगी उथल-पुथल
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोकलाम सीमा पर चीनी सड़क निर्माण को भारत द्वारा अपने लिए खतरा बताना उसकी हास्यास्पद और शातिराना चाल है। मंत्रालय ने कहा कि चीन किसी भी देश या व्यक्ति को अपने क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं देगा।
देश में भ्रष्टाचार, बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं : PMO
प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह संदेश दिया है कि देश में भ्रष्टाचार और बिचौलियों का कोई स्थान नहीं है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है और उन्होंने भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की कई पहल की है।
आजादी के 70 साल : कई कमाल कई सवाल
फ्रीडम एट मिड नाइट आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहा है। यह एक ऐसा मौका है जबकि उन वर्षों में देश ने क्या पाया और क्या खोया उसपर विचार किया जाए। 70 साल की उपलब्धियों या असफलताओं का विश्लेषण भविष्य के लिए अपनी योजनाएं निर्धारित करने में बहुत कारगर सिद्ध होंगे। किसी भी देश के लिए कुछ सवाल इतने अहम होते हैं कि उनके बारे में लिए गए निर्णय भविष्य को निश्चित रूप से प्रभावित करते हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को दिया ये बेहतरीन वेलकम गिफ्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से ठीक तीन दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को तोहफे में 22 गार्जियन मानवरहित ड्रोन दे दिए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सौदे को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंज़ूरी दे दी है और इसके बारे में भारत सरकार तथा ड्रोन की कैलिफोर्निया स्थित निर्माता कंपनी जनरल एटॉमिक्स को अवगत करा दिया गया है।
भारत और पाकिस्तान को मिली SCO की पूर्णकालिक सदस्यता
कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत तथा पाकिस्तान को शुक्रवार को एससीओ की पूर्णकालिक सदस्यता मिल गई। मोदी ने कहा, भले ही हम एससीओ के सदस्य आज बने हैं, लेकिन हमारे बीच के संबंध ऐतिहासिक हैं। मोदी के भाषण के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एससीओ की सदस्यता मिलने पर भारत को बधाई दी।
पेरिस समझौते पर भारत के खिलाफ खुलकर बोले ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जल्द ही एकतरफा पेरिस जलवायु समझौते पर बड़ा फैसला करने का वादा किया है। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि अमेरिका से धन देने के लिए कहकर उसे अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है जबकि रूस, चीन और भारत जैसे प्रदूषण फैलाने वाले बड़े देश कोई भी योगदान नहीं दे रहे हैं।