भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मनीषा सिंह ने ट्रंप प्रशासन में आर्थिक और व्यापारिक मामलों की सहायक विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली है। पेशे से वकील मनीषा इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं। विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके ऊपर अमेरिकी समृद्धि, उद्यमिता और नवाचार को दुनिया में फैलाने का दायित्व है।